मिस्र में 1 नवजात का वीडियो वायरल है। जन्म के तुरंत बाद बच्चा सिर के पीछे हाथ और पैर पर पैर रखकर आराम से लेटा है। डॉ. इस्लाम एल्देह ने इसे शेयर किया है। लोग बच्चे के इस चिल अंदाज को देखकर हैरान हैं।
पैदा हुए अभी कुछ ही मिनट हुए हैं, लेकिन इस नवजात बच्चे का स्वैग देखकर हर कोई हैरान है। मिस्र के बच्चों के डॉक्टर (Pediatrician) डॉ. इस्लाम एल्देह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में बच्चा अपने सिर के पीछे हाथ रखकर और एक पैर के ऊपर दूसरा पैर चढ़ाकर बड़े आराम से लेटा हुआ है। बच्चे का यह 'चिल' अंदाज देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।
पैदा होते ही गजब का स्वैग!
काहिरा (Cairo) के रहने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इस्लाम एल्देह ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि जन्म के कुछ ही मिनटों बाद बच्चा एकदम शांत और रिलैक्स मूड में है। आमतौर पर पैदा होने के बाद बच्चे रोते हैं और नई दुनिया में खुद को ढालने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस बच्चे के 'रिलैक्सिंग पोज' ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन
डॉ. इस्लाम एल्देह ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बेबी किंग! मेरी एक्साइटमेंट को माफ करना।' बच्चे के लेटने का यह शाही अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि इस बच्चे ने पैदा होते ही जिंदगी की टेंशन को दूर भगाने की ट्रिक सीख ली है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आज की जनरेशन को वर्क-लाइफ बैलेंस के बारे में पहले से ही पता है। कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि यह बच्चा दुनिया को रिलैक्स करने का मैसेज दे रहा है।






