
नई दिल्ली। LIC की इस पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट करने पर आपको पेंशन सहित और कई सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन यह पॉलिसी कल तक ही लेनी होगी। इसकी वजह ये है कि एलआईसी जीवन शांति नाम की इस पॉलिसी को 26 अगस्त से बंद करने जा रहा है। 26 अगस्त के बाद यह पॉलिसी नहीं ली जा सकेगी।
LIC का सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान
यह पॉलिसी उन युवा लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हुई थी, जो पेंशन स्कीम में कुछ इन्वेस्टमेंट करना चाहते थे। LIC का यह सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान है। यह पॉलिसी एलआईसी ने 12 सितंबर, 2018 को लॉन्च की थी।
क्या है खास इस पॉलिसी में
LIC के इस पॉलिसी में सिंगल प्रीमियम डिपॉजिट प्लान सहित कई सुविधाएं हैं। इस पॉलिसी में लोन भी लिया जा सकता है। साथ ही, 3 महीने के बाद कभी भी इस पॉलिसी को सरेंडर किया जा सकता है। इसके लिए किसी तरह का मेडिकल डॉक्युमेंट भी नहीं मांगा जाएगा।
कब शुरू होगी पेंशन
इस पॉलिसी में एक से 20 साल के बीच पेंशन शुरू की जा सकती है। इसमें जॉइंट लाइफ ऑप्शन में किसी भी नजदीकी रिश्तेदार को शामिल किया जा सकता है। 5 से 20 साल के बीच पेंशन दर 9.18 प्रतिशत से 19.23 प्रतिशत तक होगी। इसके साथ ही इनकम टैक्स में भी छूट मिलेगी।
कौन ले सकता है पॉलिसी
LIC की इस पॉलिसी को न्यूनतम 30 साल और अधिकतम 85 साल का कोई भी व्यक्ति ले सकता है। जीवन शांति नाम के इस प्लान में पेंशन शुरू होने के एक साल बाद लोन लिया जा सकता है और इसे सरेंडर पेंशन शुरू होने के 3 महीने बाद किया जा सकता है। इस पॉलिसी को ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी लिया जा सकता है।
5 लाख के निवेश पर 9 हजार मंथली पेंशन
बता दें कि इस पॉलिसी में एकमुश्त 5 लाख का निवेश करने पर आजीवन 9 हजार रुपए महीना पेंशन मिलती रहेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि जितनी ज्यादा आपकी आयु होगी, उतनी ज्यादा पेंशन मिलेगी। अगर आयु कम है तो रिस्क कवर के साथ नॉमिनी को ज्यादा बोनस मिलेगा। इस प्लान में पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News