Indane, HP Gas, Bharat Gas यूजर्स अलर्ट! 1 अगस्त से पहले जान लें LPG के ये 7 बड़े अपडेट

Published : Jul 30, 2026, 07:00 AM IST
Gas Cylinder

सार

Gas Cylinder New Rules: 1 अगस्त से गैस सिलेंडर के 7 नए नियम लागू हो सकते हैं। इनमें कीमतों में बदलाव, सब्सिडी सिलेंडर की लिमिट और मिनटों में गैस डिलीवरी जैसे बदलाव हो सकते हैं।

LPG New Rules from 1 August 2026: अगर आपके घर में भी Indane, HP Gas या Bharat Gas का सिलेंडर आता है, तो यह खबर आपके लिए है। 1 अगस्त से पहले LPG से जुड़े कई बदलाव होने जा रहा है। गैस बुकिंग से लेकर घर पर सिलेंडर की डिलीवरी तक 7 बड़े नियम बदल सकते हैं। इनमें से कुछ बदलावों से आपको राहत मिलेगी, तो वहीं कुछ बातों का ध्यान न रखने पर आपका सिलेंडर वापस भी जा सकता है। आइए जानते हैं कि नए महीने की पहली तारीख से आपके लिए क्या-क्या बदल रहा है।

1 अगस्त को बदल सकती हैं LPG सिलेंडर की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां (IOCL, HPCL, BPCL) गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 173 रुपए तक कम हुए थे, लेकिन घरेलू (14.2 किलो) सिलेंडर के दाम नहीं बदले थे। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें काफी तेजी से बढ़ी हैं। इस वजह से 1 अगस्त को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने की पूरी आशंका है।

e-KYC नहीं कराया तो सब्सिडी में आ सकती है दिक्कत

सरकार और ऑयल कंपनियां आधार आधारित e-KYC पूरा कराने पर जोर दे रही हैं। अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थी हैं और अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो जल्द पूरा कर लें। इससे सब्सिडी मिलने में परेशानी नहीं होगी। हालांकि, जिन ग्राहकों का e-KYC पहले से पूरा है, उन्हें दोबारा प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है।

उज्ज्वला योजना में सिर्फ 4 सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी

अगर आप उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के लाभार्थी हैं, तो यह आपके लिए एक बड़ा अपडेट है। पहले सरकार 1 साल में 9 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती थी, लेकिन अब नए नियम के तहत इसे घटाकर सिर्फ 4 रिफिल (सिलेंडर) कर दिया गया है। यानी अब आपको साल के शुरुआती 4 सिलेंडरों पर ही 300 रुपए की सब्सिडी मिलेगी यानी कुल 1,200 रुपए सालाना मिलेंगे।

PNG वाले इलाकों में LPG कनेक्शन पर अलग नियम

जहां पाइप से गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहां सरकार एक घर-एक कुकिंग गैस की व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है। ऐसे इलाकों में कई मामलों में PNG अपनाने के बाद LPG कनेक्शन बंद करने की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है। अगर बाद में PNG सुविधा वाले क्षेत्र से कहीं और शिफ्ट होते हैं, तो तय प्रक्रिया के तहत दोबारा LPG कनेक्शन लिया जा सकता है।

अब गैस घर मंगाना होगा और आसान

अब गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी पहले से ज्यादा आसान होती जा रही है। हाल के दिनों में कई कंपनियों ने 10 किलो और 5 किलो के हल्के LPG सिलेंडर की एक्सप्रेस डिलीवरी शुरू की है। HPCL ने HP Navya सिलेंडर लॉन्च किया है। BPCL ने Bharatgas Lite ZIP शुरू किया है। Indian Oil ने Indane XTRALITE NOW पेश किया है। इन सेवाओं के जरिए कुछ शहरों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी गैस सिलेंडर मंगाया जा सकता है। फिलहाल यह सुविधा चुनिंदा शहरों में उपलब्ध है और धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जा रहा है।

गैस बुकिंग के बाद OTP देना होगा जरूरी

LPG की डिलीवरी के दौरान अब OTP (DAC) सिस्टम पहले की तरह जारी रहेगा। जब आपका सिलेंडर डिलीवरी के लिए पहुंचेगा, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। डिलीवरी पूरी करने के लिए यही OTP देना होगा। अगर OTP उपलब्ध नहीं होगा, तो कई मामलों में डिलीवरी पूरी नहीं हो पाएगी। इसलिए गैस बुकिंग के समय मोबाइल नंबर अपडेट रखना जरूरी है।

गैस बुकिंग के बीच तय समय का रखना होगा ध्यान

ऑयल कंपनियां फर्जी बुकिंग रोकने के लिए सिलेंडर बुकिंग के बीच न्यूनतम समय का नियम लागू रखे हुए हैं। शहरी ग्राहकों के लिए करीब 25 दिन और ग्रामीण ग्राहकों के लिए करीब 45 दिन का नियम है। इस तय अवधि से पहले नई बुकिंग स्वीकार नहीं की जाती है।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

17 अरब डॉलर का भारतनेट प्रोजेक्ट देश में ला रहा नई डिजिटल क्रांति: सिंधिया
6G टेक्नोलॉजी में लीडर बनेगा भारत, ग्लोबल स्टैंडर्ड तय करने में निभाएगा अहम भूमिका