
Jio IPO vs RIL Share: शेयर बाजार में इस समय गजब की हलचल मची हुई है। एक तरफ जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ (Jio Platforms IPO) खुलते ही सिर्फ एक घंटे में फुल हो गया, तो दूसरी तरफ इसकी पेरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों में भी जमकर खरीदारी देखने को मिल रही है। अब ऐसे में छोटे निवेशक (Retail Investors) कन्फ्यूज हैं कि वे अपने पैसे जियो आईपीओ में लगाएं या फिर इसी पैसे से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर खरीद कर छोड़ दें? आखिर ज्यादा फायदा कहां होगा? आइए जानते हैं मार्केट एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं...
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप उन निवेशकों में से हैं जो अपना पैसा लगाकर तुरंत मुनाफा (Quick Return) कमाना चाहते हैं, तो आपके लिए जियो आईपीओ सही हो सकता है। ग्रे मार्केट (GMP) के हालिया ट्रेंड्स को देखें, तो जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ का प्रीमियम ₹280 के आसपास चल रहा है। इसका मतलब है कि अगर ये इसी ट्रेंड पर बना रहा, तो शेयर मार्केट में लिस्ट होते ही करीब 25% तक का तगड़ा मुनाफा दे सकता है। यानी अगर आप अपने ₹14,000 जियो आईपीओ में लगाते हैं, तो सिर्फ एक हफ्ते के अंदर आपके पैसे काफी बढ़ सकते हैं। हालांकि, जीएमपी सिर्फ एक अनुमान है। इसे रिटर्न की गारंटी नहीं माना जा सकता है।
अगर आप शेयर बाजार में रोज-रोज की टेंशन नहीं चाहते और अपने 14,000 रुपएए को लंबे समय (Long Term) के लिए किसी सुरक्षित जगह लगाना चाहते हैं, तो मार्केट एक्सपर्ट्स की नजर में 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' (RIL) एक सॉलिड ऑप्शन है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलायंस के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की बड़ी हिस्सेदारी है। इसलिए जियो जितना अच्छा परफॉर्म करेगा, उसका फायदा रिलायंस के शेयरों (RIL) को भी मिल सकता है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस फाइनेंशियल ईयर के अंत तक रिलायंस का शेयर ₹1,550 से ₹1,700 तक का आंकड़ा छू सकता है, जो अभी करीब ₹1209 पर है। यानी प्रति शेयर ₹350 से ₹500 तक का उछाल आ सकता है।
एक बड़ा पेंच ये भी है कि Jio IPO का रिस्पॉन्स इतना तगड़ा है कि आपको शेयर अलॉट होंगे या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप IPO के चक्कर में रिलायंस के शेयर अभी नहीं खरीदते हैं और बाद में आपको IPO भी नहीं मिलता, तो फिर आपको रिलायंस के शेयर भी ऊंचे दामों पर खरीदने पड़ सकते हैं, क्योंकि तब तक वे काफी महंगे हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है। इसे किसी भी शेयर को खरीदने या बेचने की सिफारिश (Buy, Sell Recommendation) न माना जाए। शेयर बाजार निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने सेबी सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।