
Jio Platforms IPO Details: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की डिजिटल सर्विस कंपनी जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड (Jio Platforms Ltd) का आईपीओ अगले हफ्ते मार्केट में तहलका मचाने आ रहा है। कंपनी ने इस मेगा आईपीओ के प्राइस बैंड (Share Price) और लॉट साइज का ऐलान कर दिया है। सबसे खास बात ये है कि आम निवेशकों को इसमें दांव लगाने के लिए सिर्फ 13 हजार रुपए चाहिए। आइए जानते हैं इस आईपीओ की A to Z डिटेल्स...
जियो का यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा। आपके पास 23 अक्टूबर (शुक्रवार) तक इसमें पैसा लगाने का मौका होगा। वहीं, बड़े निवेशकों (Anchor Investors) के लिए यह 19 अक्टूबर को ही खुल जाएगा।
कंपनी ने इस आईपीओ के लिए ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। एक लॉट में 12 शेयर होंगे। अगर आप अपर प्राइस बैंड (₹1,119) के हिसाब से एक लॉट (12 शेयर) के लिए अप्लाई करते हैं, तो आपके बैंक अकाउंट में कम से कम ₹13,428 होने चाहिए। क आम रिटेल निवेशक ज्यादा से ज्यादा ₹1,61,136 तक की बोली लगा सकता है।
अगर आपके पास पहले से रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर हैं या आप कंपनी के कर्मचारी हैं, तो आपके लिए यह आईपीओ किसी जैकपॉट से कम नहीं है। जियो के पात्र कर्मचारियों को हर शेयर पर ₹54 की सीधी छूट मिलेगी। इसके लिए 500 करोड़ रुपए के शेयर अलग से रिजर्व रखे गए हैं। अगर 14 अक्टूबर 2026 (बुधवार) तक आपके डीमैट अकाउंट में रिलायंस के शेयर थे, तो आप 'शेयरहोल्डर कोटे' में भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने ₹2,500 करोड़ का रिजर्वेशन रखा है।
जियो का यह आईपीओ शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ होने जा रहा है। कंपनी इस इश्यू के जरिए बाजार से करीब ₹30,213 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। इससे पहले साल 2024 में हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने 27,870 करोड़ रुपये का आईपीओ लाकर रिकॉर्ड बनाया था, जो अब टूटने वाला है।
ये आईपीओ पूरी तरह से 'फ्रेश इश्यू' है। मतलब इसमें कुल 27 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी के पुराने निवेशक (जैसे Meta, Google, Mubadala) अपना एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं। आईपीओ को मैनेज करने के लिए कोटक महिंद्रा, मॉर्गन स्टेनली और एक्सिस कैपिटल जैसे 19 बड़े बैंकों को जिम्मेदारी दी गई है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी (Information) के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी शेयर या आईपीओ में पैसा लगाने की सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों (Market Risks) के अधीन है। आईपीओ (IPO) या किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स को समझें और अपने सर्टिफाइड वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।