
Kisan Credit Card Loan: अगर आपने भी खेती-किसानी के खर्चों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के जरिए बैंक से कर्ज ले रखा है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। हाल ही में कई जगहों पर कर्ज न चुकाने वाले किसानों पर बैंकों और प्रशासन की सख्त कार्रवाई सामने आई है। गुरुवार को आगरा और हफ्तेभर पहले सीहोर में लंबे समय से लोन न चुकाने पर किसानों को नोटिस भेजे गए हैं और संपत्तियां कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में कई किसानों के मन में सवाल है कि क्या KCC लोन न चुकाने पर जमीन चली जाती है? जानिए नियम क्या कहते हैं और बैंक कब और कैसे कार्रवाई करते हैं...
किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) यानी KCC ऐसी सुविधा है, जिसे किसानों की खेती से जुड़ी पैसों की जरूरत को आसान बनाने के लिए शुरू किया गया था। किसान इसका इस्तेमाल फसल उगाने से जुड़े खर्चों के अलावा फसल तैयार होने के बाद के खर्च, खेती के सामान, खेत की देखभाल और कुछ कृषि से जुड़े दूसरे कामों के लिए कर सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि किसान को हर छोटी जरूरत के लिए अलग से लोन लेने की जरूरत नहीं पड़ती। बैंक तय लिमिट के अंदर किसान को पैसे इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। सरकार की ब्याज सहायता और समय पर भुगतान करने वाले किसानों के लिए मिलने वाले प्रोत्साहन के कारण पात्र किसानों को कम ब्याज दर पर फसल लोन का फायदा मिल सकता है। हालांकि, 4% की दर को हर KCC लोन पर अपने आप लागू मानना सही नहीं है, क्योंकि यह कुछ शर्तों और सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली ब्याज सहायता पर निर्भर करती है।
हर केसीसी लोन (KCC Loan) में ऐसा नहीं होता कि पैसा नहीं चुकाने पर बैंक तुरंत जमीन जब्त कर ले। यह इस बात पर निर्भर करता है कि लोन किस तरह लिया गया था, बैंक के पास क्या सिक्योरिटी है, लोन की रकम कितनी है और लोन एग्रीमेंट (Loan Agreement) में क्या शर्तें हैं। अगर किसान समय पर भुगतान नहीं करता है तो बैंक की रिकवरी प्रॉसेस (Recovery Process) शुरू हो सकती है। लंबे समय तक बकाया रहने पर मामला गंभीर हो सकता है और बैंक उपलब्ध कानूनी रास्तों के जरिए पैसा वापस लेने की कार्रवाई कर सकता है। यानी सिर्फ KCC होने का मतलब यह नहीं है कि कर्ज न चुकाने पर अगले दिन जमीन चली जाएगी। लेकिन यह भी समझना जरूरी है कि लंबे समय तक लोन डिफॉल्ट (Loan Default) को नजरअंदाज करना सुरक्षित नहीं है।
यहां एक बात सबसे ज्यादा समझने वाली है। अगर किसी लोन के बदले जमीन या कोई दूसरी संपत्ति सिक्योरिटी यानी कोलेटरल (Security or Collateral) के तौर पर रखी गई है, तो बैंक उस सिक्योरिटी के खिलाफ लागू नियमों के तहत रिकवरी की कार्रवाई कर सकता है। वहीं, जहां लोन बिना ऐसी सिक्योरिटी के दिया गया है, वहां रिकवरी का तरीका अलग हो सकता है। इसलिए किसी किसान को सिर्फ यह सुनकर डरने की जरूरत नहीं कि 'KCC का पैसा नहीं दिया तो बैंक जमीन ले लेगा।' हर मामले के फैक्ट्स और लोन डॉक्यूमेंट्स (Loan Documents) अलग होते हैं।
ब्याज और बकाया रकम बढ़ सकती है
समय पर रिपेमेंट नहीं होने पर बकाया रकम पर लागू ब्याज और दूसरे एप्लीकेबल चार्जेस का असर पड़ सकता है। इसलिए जितनी देर होगी, फाइनेंशियली बर्डन (Financial Burden) उतना बढ़ सकता है।
बैंक रिकवरी प्रॉसेस शुरू कर सकता है
अगर भुगतान लगातार नहीं किया जाता है तो बैंक, उधार लेने वाले (Borrower) से संपर्क करके बकाया चुकाने के लिए कह सकता है। इसके बाद लागू नियमों के अनुसार रिकवरी की आगे की प्रक्रिया हो सकती है।
भविष्य में लोन लेने में परेशानी हो सकती है
लोन रिपेमेंट का रिकॉर्ड बहुत जरूरी होता है। लगातार डिफॉल्ट होने से किसान की क्रेडिट हिस्ट्री (Credit History) पर असर पड़ सकता है। इसका मतलब यह हो सकता है कि आगे चलकर नया लोन लेने में दिक्कत आए या बैंक ज्यादा सावधानी से आवेदन को देखे।
सिक्योरिटी दी है तो मामला और गंभीर हो सकता है
अगर लोन के लिए कोलेटरल या सिक्योरिटी दी गई है, तो डिफॉल्ट की स्थिति में बैंक उस सिक्योरिटी के संबंध में लागू कानूनी प्रक्रिया अपना सकता है।
KCC में बैंक किसान की जरूरत और खेती से जुड़ी कई चीजों को देखकर क्रेडिट लिमिट तय करता है। इसमें फसल का प्रकार, खेती का area और उस फसल पर आने वाला अनुमानित खर्च जैसे फैक्टर्स शामिल हो सकते हैं। पहले साल की जरूरत तय करने के बाद आगे के सालों में खेती की लागत बढ़ने जैसी जरूरतों को भी ध्यान में रखा जा सकता है। कृषि से जुड़े इन्वेस्टमेंट या इससे जुड़ी गतिविधियां (Allied Activities) के लिए टर्म लोन कंपोनेंट (Term Loan Component) भी अलग तरीके से तय किया जा सकता है। इसलिए हर किसान को KCC में एक जैसी लोन लिमिट नहीं मिलती।
किसान अपने पसंद के बैंक के जरिए KCC के लिए आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध होने पर बैंक की वेबसाइट पर जाकर किसान क्रेडिट कार्ड का ऑफ्श न चुनकर एप्लिकेशन फॉर्म भरा जा सकता है। इसके बाद बैंक आवेदन की एलिजिबिलिटी और डॉक्यूमेंट्स की जांच करता है। ऑफलाइन आवेदन के लिए किसान बैंक ब्रांच जाकर फॉर्म भर सकता है। बैंक का रिप्रजेंटेटिव एप्लिकेशन प्रॉसेस में मदद कर सकता है।
यह भी एक बड़ा भ्रम है कि हर KCC लोन अपने आप माफ हो जाता है। ऐसा नहीं है। किसी कर्ज़ माफी (Loan waiver) का फायदा तभी मिलता है जब केंद्र या राज्य सरकार की ओर से कोई खास स्कीम या घोषणा हो और किसान उस स्कीम की कंडीशन को पूरा करता हो। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी 'KCC Loan पूरा माफ' वाले मैसेज पर भरोसा करने से पहले ऑफिशियल जानकारी जरूर चेक करें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।