LPG Booking New Rule: गैस सिलेंडर रीफिल के नियम बदले, बुकिंग से पहले जान लें 5 जरूरी बातें

Published : Sep 08, 2026, 09:42 AM IST

LPG Cylinder Rule Changed: एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। सरकार ने बुकिंग के नियमों में ढील देकर करोड़ों परिवारों को राहत दी है। अगर आप भी नया सिलेंडर लेने की सोच रहे हैं, तो ये 5 बातें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

PREV
15
45 दिन का झंझट खत्म, 25 दिन में ही बुक होगा सिलेंडर

पहले ग्रामीण इलाकों में एक बार सिलेंडर लेने के बाद दूसरा रीफिल बुक कराने के लिए 45 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ता था। सरकार ने इस नियम को पूरी तरह बदल दिया है। अब गांव हो या शहर, पूरे देश में कोई भी उपभोक्ता 25 दिन का अंतर होते ही नया सिलेंडर बुक करा सकता है। सप्लाई सुधरने के बाद यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

25
रसोई वाले सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं

महीने के बजट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। दिल्ली में यह ₹942, मुंबई में ₹941.50, लखनऊ में ₹979.50 और पटना में ₹1,031.50 के भाव पर मिल रहा है। सबसे सस्ता सिलेंडर नोएडा में ₹939.50 पर मिल रहा है।

35
दुकान और रेस्टोरेंट वाला 19kg सिलेंडर हुआ महंगा

घरेलू रसोई पर तो असर नहीं पड़ा, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम थोड़े बढ़ गए हैं। सितंबर महीने में 19 किलो वाले नीले सिलेंडर पर करीब ₹9.50 से लेकर ₹11.50 तक की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब यह ₹2,747.50 और कोलकाता में ₹2,884 का मिल रहा है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने की वजह से यह इजाफा किया गया है।

45
कनेक्शन तो मिला, लेकिन गांवों में अब भी जल रही लकड़ी

हालिया CEEW (Council on Energy, Environment and Water) सर्वे की रिपोर्ट बताती है कि गांवों में 73% घरों में गैस का कनेक्शन तो पहुंच चुका है, लेकिन सिर्फ 23% परिवार ही ऐसे हैं जो पूरी तरह गैस पर खाना बनाते हैं। आधी ग्रामीण आबादी आज भी चूल्हे और लकड़ी पर निर्भर है। इसकी दो सबसे बड़ी वजहें हैं—सिलेंडर की रीफिल कीमत का ज्यादा होना और सिर्फ 47% घरों तक ही सिलेंडर की होम डिलीवरी पहुंच पाना।

55
400 रुपए का हो गैस सिलेंडर, तो हर घर में जलेगा चूल्हा

सर्वे में एक दिलचस्प बात यह सामने आई कि अगर 14.2 किलो वाले सिलेंडर का रीफिल ₹400 के आसपास मिले, तो 80% से ज्यादा गरीब परिवार और प्रवासी मजदूर पूरी तरह चूल्हा छोड़कर सिर्फ गैस का इस्तेमाल करने लगेंगे। अभी पीएम उज्ज्वला योजना (PMUY) की सब्सिडी के बाद भी सिलेंडर करीब ₹642 का पड़ता है, जो कई परिवारों के बजट से बाहर है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories