आज से महंगी हुई रसोई गैस, जानें क्या होगी कीमत

Published : Sep 01, 2019, 11:24 AM ISTUpdated : Sep 01, 2019, 11:31 AM IST
आज से महंगी हुई रसोई गैस, जानें क्या होगी कीमत

सार

रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। 1 सितंबर से एलपीजी सिलेंडरों की कीमत फिर से बढ़ी है।

नई दिल्ली। आज से रसोई गैस फिर महंगी हो गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोत्तरी की है। बता दें कि पिछले दो महीनों से रसोई गैस की कीमतों में गिरावट हो रही थी। अब कीमतें बढ़ाई गई हैं।

जानें कहां बढ़ी कितनी कीमत
महानगरों में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर करीब 16 रुपए महंगा हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 590 रुपए, कोलकाता में 616.50 रुपए, मुंबई में 562 रुपए और चेन्नई में 606.50 रुपए हो गई है। वहीं, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 1054.50 रुपए, कोलकाता में 1114.50 रुपए, मुंबई में 1008.50 रुपए और चेन्नई में 1174.50 रुपए में मिलेगा।

पिछले महीने कितनी थी कीमत
अगस्त महीने में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 574.50 रुपए, कोलकाता में 601 रुपए, मुंबई में 546.50 रुपए और चेन्नई में 590.50 रुपए थी। वहीं, 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत अगस्त महीने में दिल्ली में 1004 रुपए, कोलकाता में 1063.50 रुपए, मुंबई में 958 रुपए और चेन्नई में 1123 रुपए थी।
 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Stock Market: एक झटके में बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, शेयर बाजार में गिरावट के 5 सबसे बड़े कारण
EPFO Portal Down: नई EPF स्कीम लागू, लेकिन पीएफ पोर्टल बंद! आखिर कब शुरू होंगी PF सेवाएं?