LPG e-KYC के नाम पर डिलीवरी बॉय मांग रहा है पैसे? तुरंत करें ये काम, तेल कंपनियों की बड़ी चेतावनी

Published : Sep 23, 2026, 06:02 PM IST

LPG e-KYC Complaint Process: गैस सिलेंडर की e-KYC की लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 है। अगर आपका गैस डिलीवरी वाला या एजेंसी कर्मचारी इसके लिए पैसे मांग रहा है, तो संभल जाइए। ये काम पूरी तरह फ्री है। जानिए पैसे मांगने पर क्या करना है और ई-केवाईसी कैसे करें

PREV
15
LPG e-KYC के लिए नहीं देना है कोई पैसा

गैस कनेक्शन की e-KYC कराने के लिए ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं लिया जाना है। यानी अगर डिलीवरी बॉय या गैस एजेंसी का कोई कर्मचारी इसके बदले पैसे मांगता है तो आपको पेमेंट करने की जरूरत नहीं है। तेल कंपनियों ने भी साफ किया है कि ई-केवाईसी की ये प्रक्रिया फ्री है। ऐसे में अगर कोई 50, 100 या किसी भी रकम की मांग करता है तो पहले पैसे देने से बचें। जरूरत पड़ने पर इसकी शिकायत भी की जा सकती है।

25
30 सितंबर तक निपटा लें एलपीजी e-KYC का काम

LPG ग्राहकों के लिए आधार बेस्ड बायोमेट्रिक e-KYC पूरा करना जरूरी है। इसके लिए 30 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है। इसलिए आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय इसे पहले ही पूरा कर लेना बेहतर है। बताया गया है कि 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए भी e-KYC जरूरी होगी। ऐसे में जिन लोगों की e-KYC अभी बाकी है, उन्हें इस काम को टालना नहीं चाहिए।

35
LPG e-KYC के लिए पैसे मांगे तो कैसे करें शिकायत?

अगर गैस एजेंसी का कर्मचारी या डिलीवरी मैन e-KYC के नाम पर पैसे मांगता है तो उसे पैसे न दें। आप इस मामले की शिकायत अपनी गैस कंपनी (Indane, Bharat Gas या HP Gas) की हेल्पलाइन पर कर सकते हैं। इसके अलावा मदद या शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 2333 555 पर भी संपर्क किया जा सकता है। शिकायत करते समय एजेंसी या डिलीवरी से जुड़ी जरूरी जानकारी अपने पास रखें, ताकि मामला समझाने में आसानी हो।

45
LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें?
  • अपनी गैस कंपनी का ऐप डाउनलोड करें (जैसे IndianOil One, Hello BPCL या HP Pay)।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और 'Aadhaar e-KYC' विकल्प पर जाएं।
  • फोन में 'Aadhaar FaceRD' ऐप रखें और कैमरे से अपना चेहरा स्कैन करें।
  • चेहरा मैच होते ही घर बैठे वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा।
55
एलपीजी ई-केवाईसी को लेकर इन 3 बातों का रखें खास ख्याल
  • किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी (OTP) या बैंक डिटेल्स शेयर न करें।
  • ई-केवाईसी सिर्फ ऑफिशियल ऐप या सीधे गैस एजेंसी के दफ्तर जाकर ही कराएं।
  • अगर डिलीवरी बॉय घर आकर बायोमेट्रिक मशीन से अंगूठा लगवाता है, तब भी ये सर्विस मुफ्त है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories