LPG e-KYC New Rules: गैस सिलेंडर की सब्सिडी के नियम 1 अक्टूबर 2026 से बदल रहे हैं। अब सब्सिडी वाले रिफिल के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। जानिए ई-केवाईसी न कराने पर क्या गैस सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा, सरकार की गाइडलाइन क्या कहती है...
पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग जारी रखने के लिए LPG ग्राहकों का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा होना जरूरी है। सितंबर 2026 में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर करीब ₹210 की सब्सिडी दी जा रही है। जिन ग्राहकों की e-KYC पूरी है, उनकी रिफिल बुकिंग सामान्य तरीके से चलती रहेगी। जिनकी ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया बाकी है, उनकी सब्सिडी वाली रिफिल बुकिंग ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद ही प्रॉसेस होगी।
27
कितने LPG ग्राहकों की e-KYC अब तक पूरी?
पेट्रोलियम मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ एक्टिव घरेलू LPG ग्राहकों, यानी करीब 89.9% उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा हो चुका है। इसका मतलब है कि ज्यादातर घरेलू LPG ग्राहकों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बाकी ग्राहकों को सब्सिडी वाले रिफिल का फायदा जारी रखने के लिए अपना ऑथेंटिकेशन पूरा कराना होगा।
37
LPG e-KYC नहीं कराने पर सिलेंडर मिलेगा या नहीं?
सरकार ने साफ किया है कि बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं कराने वाले ग्राहकों को सिलेंडर से पूरी तरह वंचित नहीं किया जाएगा। हालांकि, उन्हें सब्सिडी नहीं मिलेगी। ऐसे ग्राहक डिजिटल चैनल, ऐप, वॉट्सऐप या IVRS के जरिए अपना विकल्प चुन सकते हैं। उन्हें बाजार दर पर 5 किलोग्राम या 10 किलोग्राम वाले सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
सरकार ने गैस सिलेंडर को लेकर ये कड़ा कदम क्यों उठाया?
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, बाजार में चल रहे फर्जी गैस कनेक्शनों पर रोक लगाने और सरकारी राहत का फायदा सिर्फ हकदार परिवारों तक पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। डेटा बताता है कि 31 अगस्त तक सरकारी तेल कंपनियों का घरेलू एलपीजी पर बकाया घाटा ₹62,000 करोड़ के पार पहुंच चुका है। ऐसे में बिना वेरिफिकेशन के सब्सिडी बांटना सरकारी खजाने पर भारी पड़ रहा था। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 19 सितंबर तक देश के 27.43 करोड़ एक्टिव उपभोक्ताओं (लगभग 89.9%) ने अपना वेरिफिकेशन पूरा करा लिया है।
57
एलपीजी ई-केवाईसी के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं?
आधार कार्ड (Aadhaar Card)।
एलपीजी कंज्यूमर नंबर या आईडी (गैस पासबुक पर दर्ज नंबर)।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो गैस कनेक्शन और आधार से लिंक हो)।
67
घर बैठे मोबाइल से LPG e-KYC करने के आसान स्टेप्स
अपनी गैस कंपनी (Indane, Bharat Gas या HP Gas) का आधिकारिक ऐप और यूआईडीएआई का Aadhaar FaceRD ऐप गूगल प्ले स्टोर से फोन में इंस्टॉल करें।
गैस ऐप में लॉगिन करने के बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाकर 'e-KYC' या 'Aadhaar Authentication' ऑप्शन पर क्लिक करें।
नियम और शर्तों को स्वीकार कर आधार ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया शुरू करें।
ऐप आपको Aadhaar FaceRD ऐप पर ले जाएगा।
मोबाइल कैमरे को आंखों के ठीक सामने स्थिर रखें। चेहरे पर अच्छी रोशनी होनी चाहिए। स्क्रीन पर निर्देश मिलने पर 1-2 सेकंड के लिए पलकें झपकाएं। फेस स्कैन करें।
चेहरा मैच होते ही स्क्रीन पर 'e-KYC Successful' का स्टेटस दिखाई देगा। अगर स्क्रीन पर सक्सेस नहीं दिखता है, तो प्रक्रिया दोबारा करें।
77
ऑनलाइन प्रॉसेस में दिक्कत आए तो 2 ऑफलाइन तरीके अपनाएं
जब भी गैस सिलेंडर आपके घर डिलीवर होने आए, तो डिलीवरी कर्मचारी के पास मौजूद बायोमेट्रिक मशीन या आधिकारिक मोबाइल डिवाइस पर अपना फिंगरप्रिंट देकर e-KYC पूरी करा लें।
अपने आधार कार्ड और गैस पासबुक के साथ नजदीकी गैस एजेंसी पर जाएं, वहां बायोमेट्रिक मशीन से तुरंत वेरिफिकेशन हो जाएगा।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।