LPG Price 1 September: 1 सितंबर से सस्ता होगा या महंगा? जानिए घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम

Published : Aug 31, 2026, 02:54 PM IST
LPG  Price

सार

LPG Gas Cylinder Rates: 1 सितंबर से गैस सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं। 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर पर लगातार 2 महीने राहत के बाद अब नजर घरेलू गैस के रेट पर है। जानिए ताजा भाव।

LPG Cylinder Price Update 1 September 2026: नया महीना शुरू होने के साथ ही हर घर और कारोबारी की नजर इस बात पर टिक जाती है कि रसोई गैस का बजट घटेगा या बढ़ेगा। सरकारी तेल कंपनियां (OMCs) हर महीने की पहली तारीख को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट्स की समीक्षा करती हैं। 1 सितंबर को लेकर सबकी निगाहें इस फैसले पर हैं। एक तरफ जहां पिछले दो महीनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम लगातार घटे हैं, वहीं दूसरी तरफ ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने नई चिंता खड़ी कर दी है। आइए जानते हैं कि मंगलवार यानी 1 सितंबर 2026 से आपकी जेब पर क्या असर पड़ सकता है और 10 बड़े शहरों में अभी क्या भाव चल रहे हैं...

गैस सिलेंडर के दाम 1 सितंबर को दाम बढ़ेंगे या घटेंगे?

कमर्शियल सिलेंडर पर तीसरी राहत की उम्मीद

जानकारों का मानना है कि पिछले दो महीनों जुलाई और अगस्त में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹190 से लेकर ₹209 तक की बड़ी कटौती की गई थी। बाजार को उम्मीद है कि कारोबारियों को इस बार भी राहत का सिलसिला जारी रह सकता है।

घरेलू सिलेंडर में स्थिरता का ट्रेंड

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम जून के बाद से स्थिर बने हुए हैं। आम उपभोक्ताओं की रसोई के बजट को ध्यान में रखते हुए कंपनियां इसके रेट में बड़ा बदलाव करने से बच सकती हैं।

कच्चे तेल में तेजी का दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड $90 प्रति बैरल और अमेरिकी WTI क्रूड $85 प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। अगर ग्लोबल सप्लाई पर दबाव बढ़ा, तो कंपनियों के लिए कीमतें घटाना मुश्किल हो सकता है।

होर्मुज संकट और कच्चे तेल का LPG पर असर

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टकराव

एलपीजी के रेट्स का सीधा संबंध अंतरराष्ट्रीय बाजार से होता है। मौजूदा समय में कुछ बड़े घटनाक्रम चिंता बढ़ा रहे हैं। अमेरिकी सेना द्वारा ईरानी रॉकेट लॉन्चर्स को निशाना बनाए जाने के बाद समुद्री रास्ते यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से तेल की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।

ग्लोबल इन्वेंट्री में कमी

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, दुनियाभर में कच्चे तेल का स्टॉक तेजी से घटा है। अगर सप्लाई चेन लंबे समय तक प्रभावित रहती है, तो पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का खतरा बढ़ सकता है।

देश के 10 बड़े शहरों में आज गैस सिलेंडर की कीमत?

शहरघरेलू LPG (14.2 Kg)कमर्शियल LPG (19 Kg)अगस्त में कमर्शियल पर बदलाव
नई दिल्ली₹942.00₹2,738.00₹192.00 सस्ता
मुंबई₹941.50₹2,691.50₹194.00 सस्ता
कोलकाता₹968.00₹2,872.50₹209.00 सस्ता
चेन्नई₹957.50₹2,906.00₹200.00 सस्ता
नोएडा₹939.50₹2,738.00₹192.00 सस्ता
गुरुग्राम₹950.50₹2,755.00₹192.00 सस्ता
लखनऊ₹979.50₹2,860.50₹192.00 सस्ता
जयपुर₹945.50₹2,765.50₹192.00 सस्ता
पटना₹1,031.50₹3,018.00₹209.00 सस्ता
बेंगलुरु₹944.50₹2,821.00₹200.00 सस्ता

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सूचना और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। एलपीजी सिलेंडर के आधिकारिक और सटीक रेट्स ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) द्वारा 1 तारीख को जारी की जाने वाली आधिकारिक प्राइस लिस्ट पर निर्भर करते हैं।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

किसके खाते में पहुंचा ₹5,000 और किसका अटका? सुभद्रा योजना की किस्त पर जानें पूरा अपडेट
8th Pay Commission: पेंशनर्स के लिए बड़ा तोहफा! 15 साल नहीं, अब 11 साल में लौटेगी पूरी पेंशन?