Masala Business: मात्र ₹10,000 में घर से शुरू करें अपना ब्रांड, हर महीने होगी मोटी कमाई!

Published : Apr 10, 2026, 05:40 PM IST
Business Idea

सार

Business Idea: आज के दौर में शुद्धता की काफी डिमांड है, जिसे देखते हुए घर से मसालों का बिजनेस शुरू करना एक बेहतरीन कमाई का जरिया बन गया है। इस आर्टिकल में जानिए कैसे आप मात्र 10-15 हजार रुपए में अपना खुद का मसाला ब्रांड खड़ा कर सकते हैं और अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं।

Homemade Spices Business Idea: आजकल बाजार में मिलने वाले मसालों में मिलावट की खबरें आम हो गई हैं। कोई ईंट का चूरा मिला रहा है तो कोई रंगों का खेल खेल रहा है। ऐसे में हर घर की रसोई को 'घर जैसे शुद्ध मसालों' की तलाश है। अगर आप भी घर बैठे कोई बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो मसाला बिजनेस आपके लिए बेहद शानदार हो सकता है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने किचन से शुरू करके अपना खुद का मसाला ब्रांड खड़ा कर सकते हैं और इसमें कमाई कितनी हो सकती है...

क्यों है यह बिजनेस फायदे का सौदा?

  • भारत में बिना मसाले के खाना नहीं बनता। यह हर घर की रोज की जरूरत है। इसलिए इसकी डिमांड कभी खत्म नहीं होने वाली है।
  • यह एक लो इन्वेस्टमेंट (Low Investment) बिजनेस है। आप इसे मात्र ₹10,000 से ₹15,000 में छोटे स्तर पर शुरू कर सकते हैं।
  • लोग अच्छी सेहत के लिए 10 रुपए ज्यादा देने को तैयार हैं, सिर्फ उन्हें आप पर भरोसा होना चाहिए।

मसाला बिजनेस शुरू करने के 5 स्टेप्स

1. सही मसालों का चुनाव करें

शुरुआत में बहुत सारे मसाले न पीसें। सिर्फ उन 3-4 मसालों से शुरू करें जिनकी खपत सबसे ज्यादा है। इनमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला (आपका स्पेशल सिग्नेचर ब्लेंड) शामिल हो सकते हैं।

2. कच्चा माल कहां से लाएं?

कोशिश करें कि साबुत मसाले (Raw Material) सीधे किसानों से या थोक मंडी से ही खरीदें। याद रखें, क्वालिटी जितनी अच्छी होगी, ग्राहक उतनी ही जल्दी आपका परमानेंट कस्टमर बनेगा। मसालों को धूप में अच्छे से सुखाना और साफ करना सबसे जरूरी स्टेप है।

3. पिसाई और पैकिंग

छोटे लेवल पर पिसाई करने के लिए आप घर की मिक्सर या पास की चक्की का इस्तेमाल कर सकते हैं। बिजनेस बढ़ने पर आप छोटी 'पल्वराइजर मशीन' ले सकते हैं। इसके बाद आपकी पैकिंग ही आपके ब्रांड का सबसे अहम हिस्सा है। मोटे और ट्रांसपेरेंट पैकेट का इस्तेमाल करें ताकि ग्राहक अंदर की शुद्धता देख सके। अपना एक खूबसूरत-सा 'ब्रांड नाम' रखें।

4. लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन

छोटे स्तर पर आपको सिर्फ FSSAI (फूड लाइसेंस) और Udyam Registration (MSME) की जरूरत पड़ेगी। यह ऑनलाइन आसानी से बन जाते हैं।

कितनी होगी कमाई, कितना प्रॉफिट?

कच्चा माल- ₹5,000-₹8,000 तक, प्रॉफिट अनुमानित लागत का 40% से 60%

पैकिंग और मशीन- ₹3,000-₹5,000, हर किलो पर ₹50-₹100 की बचत

कस्टमर्स तक कैसे पहुंचें?

सैंपल बांटें: अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को छोटे पैकेट फ्री में दें। अगर स्वाद पसंद आया, तो वे खुद मांगकर खरीदेंगे।

लोकल दुकानें: पास के किराना स्टोर पर अपने मसाले रखें। उन्हें थोड़ा ज्यादा मार्जिन दें ताकि वे आपका ब्रांड बेचें।

सोशल मीडिया का फायदा: फेसबुक (Facebook) और वॉट्सऐप (WhatsApp) पर मसाले पिसने के वीडियो डालें। लोगों को दिखाएं कि आप कितनी सफाई और शुद्धता से काम कर रहे हैं।

ध्यान रखने वाली बात: मसाला बिजनेस में खुशबू और स्वाद ही आपकी असली पहचान है। कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें। एक बार भरोसा टूट गया तो दोबारा बनाना मुश्किल होगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ शैक्षणिक और सूचना के उद्देश्य से है। किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले संबंधित विशेषज्ञों से सलाह लें और स्थानीय कानूनों-लाइसेंस संबंधी नियमों की जांच जरूर करें। बिजनेस में लाभ और हानि आपकी मेहनत, मार्केट रिसर्च और निवेश क्षमता पर निर्भर करती है।

इसे भी पढ़ें- पुरानी साड़ियों को दें नया लुक: कुशन और पर्दे बनाकर घर बैठे करें कमाई, जानिए पूरी प्रॉसेस

इसे भी पढ़ें-Business Ideas: पुराने टायर और बोतलों को सजाकर ऐसे कमाएं महीने के ₹30,000! देखें पूरी प्रॉसेस

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Online Payment New Rules: अब ₹10,000+ पेमेंट तुरंत नहीं होगा, RBI 1 घंटे तक रोकेगा पैसे! जानें वजह
Silver Buying Alert: ₹2.41 लाख की चांदी कहीं नकली तो नहीं? ज्वेलर्स के सामने ही करें ये 'आइस टेस्ट'