मनी लॉन्डरिंग मामला: ED ने जेट एयरवेज के मालिक पर दर्ज किया मामला, एजेंसी कर रही हैं सभी ठिकानों की जांच

Published : Mar 05, 2020, 07:06 PM IST
मनी लॉन्डरिंग मामला: ED ने जेट एयरवेज के मालिक पर दर्ज किया मामला, एजेंसी कर रही हैं सभी ठिकानों की जांच

सार

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि गोयल के खिलाफ हाल ही में मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी को संज्ञान में लिए जाने के बाद धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत एयरलाइंस के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। 

मुंबई. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल और कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एजेंसी उनके परिसरों पर तलाशी ले रही है।

गोयल पर एक ट्रैवल कंपनी से धोखाधड़ी का है आरोप

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि गोयल के खिलाफ हाल ही में मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी को संज्ञान में लिए जाने के बाद धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत एयरलाइंस के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि ईडी ने बुधवार को मुंबई में गोयल के परिसरों पर छापा मारा और मामला दर्ज करने के बाद उनसे पूछताछ भी की। मुंबई पुलिस की प्राथमिकी मुंबई की एक यात्रा कंपनी के खिलाफ गोयल तथा अन्य द्वारा की गई धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ी है।

ईडी ने फेमा के तहत गोयल समेत अन्य लोगों के ठिकानों पर मारे छापे

केंद्रीय जांच एजेंसी ने गत वर्ष सितंबर में विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) के तहत दर्ज एक मामले में गोयल से पूछताछ की थी। एजेंसी ने गोयल, उनके परिवार तथा अन्य के खिलाफ पिछले साल अगस्त में फेमा के तहत ऐसे ही छापे मारे थे। ईडी ने आरोप लगाया कि कारोबारी की 19 निजी कंपनियां थी जिनमें से पांच विदेश में पंजीकृत हैं। एजेंसी इन आरोपों की जांच कर रही है कि इन कंपनियों ने ‘‘संदिग्ध’’ लेनदेन किया।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)
 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?