RKMP से हजरत निजामुद्दीन के बीच वंदे भारत ट्रेन का कितना होगा किराया, एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए देना होगा डबल पैसा

Published : Apr 01, 2023, 12:45 PM ISTUpdated : Apr 01, 2023, 07:18 PM IST
Vande Bharat

सार

1 अप्रैल को पीएम मोदी ने भारत की 11वीं वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने शाम करीब 4 बजे रानी कमलापति (भोपाल) से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत को रवाना किया।

Rani Kamalapati-Hazrat Nizamudding Vande Bharat Fare: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 अप्रैल को भारत की 11वीं वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। शाम 4 बजे उन्होंने रानी कमलापति (भोपाल) से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत को रवाना किया। रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के लिए इस ट्रेन में बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। शनिवार सुबह 8 बजे से IRCTC के ऐप पर बुकिंग शुरू हुई है। आइए जानते हैं रानी कमलापति से निजामुद्दीन के बीच कितना होगा किराया।

1- रानी कमलापति से झांसी तक

AC चेयरकार - 905 रुपए

एग्जीक्यूटिव क्लास - 1685 रुपए

2- रानी कमलापति से ग्वालियर तक

AC चेयरकार - 1085 रुपए

एग्जीक्यूटिव क्लास - 1995 रुपए

3- रानी कमलापति से आगरा तक

AC चेयरकार - 1270 रुपए

एग्जीक्यूटिव क्लास - 2450 रुपए

4- रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन तक

AC चेयरकार - 1735 रुपए

एग्जीक्यूटिव क्लास - 3185 रुपए

RKMP से सुबह 5.40 पर चलेगी : 

11वीं वंदे भारत हफ्ते में 6 दिन (शनिवार छोड़कर) रोज सुबह 5:40 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन दोपहर 1:10 पर पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन झांसी, ग्वालियर और आगरा स्टेशन पर रुकेगी। वापसी में ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 2:40 बजे निकलेगी और रात 10:10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत :

- भारतीय रेलवे में चलने वाली सभी ट्रेनों में वंदे भारत सबसे ज्यादा मॉर्डर्न और सुविधाजनक ट्रेन है।

- इसके कोच को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें कंपन और झटके बहुत ही कम लगते हैं।

- इसके अलावा ये ट्रेन अधिकतम 180 KM प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। हालांकि, अभी इसे कुछ रूट्स पर मैक्सिममर 160 की स्पीड से चलाया जा रहा है।

- वंदे भारत ट्रेनों में 180 डिग्री तक घूमने वाली सीटें लगाई गई हैं। 

- यात्रियों को स्टेशन संबंधी जानकारी देने के हर कोच में 32 (इंच) का डिस्पले लगाया गया है।

- स्लाइडिंग फुट स्टेप्स के साथ ऑटोमैटिक बंद होने वाले दरवाजे

- सभी कोचों में सीसीटीवी। इसके अलावा गार्ड और ड्राइवर से बात करने की सुविधा।

- ट्रेन में अत्याधुनिक पेंट्रीकार की सुविधा।

सुरक्षा के लिए वंदे भारत में 'कवच' सिस्टम : 

सुरक्षा के लिए वंदे भारत ट्रेन में अपने ही देश में बने 'KAWACH' सिस्टम को लगाया गया है। इस सिस्टम की खासियत ये है कि दो ट्रेनों के आमने-सामने आने पर यह ऑटोमैटिक एक्टिव हो जाता है और ट्रेन में ब्रेक लग जाते हैं।

ये भी देखें : 

भोपाल में PM मोदी: ना रोड शो और ना स्वागत कार्यक्रम...सिर्फ वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे प्रधानमंत्री

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?