Vande Bharat: भारत में अब दौड़ रहीं 13 'वंदे भारत' एक्सप्रेस, जानें किस-किस रूट पर कब चलीं ये मॉर्डर्न ट्रेनें

Published : Apr 08, 2023, 11:24 AM ISTUpdated : Apr 08, 2023, 11:30 AM IST
Vande Bharat Train Routes

सार

देश की सबसे मॉर्डर्न ट्रेन 'वंदे भारत' को अलग-अलग राज्यों और शहरों से चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में शनिवार 8 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी दो नई वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। देश में अब 13 वंदे भारत दौड़ने लगी हैं। जानें इनके रूट।

Vande Bharat: बदलते भारत के साथ देश में रेलवे सुविधाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। देश की सबसे अत्याधुनिक ट्रेन 'वंदे भारत' को अलग-अलग राज्यों और शहरों से चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में शनिवार 8 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो नई वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। ये दोनों वंदे भारत साउथ के शहरों को आपस में जोड़ेंगी। इसके साथ ही देश में 13 वंदे भारत हो जाएंगी। ये वंदे भारत किस-किस रूट पर चलती हैं और कब शुरू हुईं, आइए जानते हैं।

1- नई दिल्ली-वाराणसी

कब चली - 15 फरवरी, 2019

पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 15 फरवरी, 2019 को चलाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

2- नई दिल्ली-कटड़ा

कब चली - 3 अक्टूबर, 2019

दूसरी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलाई गई थी।

3- मुंबई-गांधीनगर

कब चली - 30 सितंबर, 2022

तीसरी वंदे भारत ट्रेन मुंबई से गुजरात की राजधानी गांधीनगर कैपिटल के बीच चलाई गई।

4- नई दिल्ली-अंब अंदौरा

कब चली - 13 अक्टूबर, 2022

चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के अम्ब अंदौरा के बीच चलाई गई।

5- मैसूर-चेन्नई

कब चली - 11 नवंबर, 2022

पांचवीं वंदे भारत ट्रेन कर्नाटक के मैसूर से तमिलनाडु के चेन्नई के बीच चल रही है।

6- नागपुर-बिलासपुर

कब चली - 11 दिसंबर, 2022

छठी वंदे भारत ट्रेन 11 दिसंबर, 2022 को महाराष्ट्र के नागपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच चलाई गई।

7- हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी

कब चली - 30 दिसंबर 2022

सातवीं वंदे भारत ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलाई गई। यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलती है। एक दिन इसका मेंटेनेंस किया जाता है।

8- विशाखापट्नम-सिकंदराबाद

कब चली - 15 जनवरी, 2023

देश की आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस आंध्रप्रदेश के विशाखापट्नम से सिकंदराबाद के बीच शुरू की गई।

9- मुंबई-सोलापुर

कब चली - 10 फरवरी, 2023

9वीं वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई से सोलापुर के बीच 10 फरवरी, 2023 को शुरू की गई।

10- मुंबई-शिरडी

कब चली - 10 फरवरी, 2023

10वीं वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से साईंनगर शिर्डी के बीच शुरू की गई। पीएम मोदी ने ही इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

11- रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन

कब चली - 1 अप्रैल, 2023

देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन 1 अप्रैल, 2023 को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के बीच चलाई गई। यह ट्रेन शनिवार छोड़ हफ्ते में 6 दिन चलती है।

12- सिकंदराबाद-तिरुपति

कब चली - 8 अप्रैल, 2023

देश की 12वीं वंदे भारत ट्रेन तिरुपति से सिकंदराबाद (Secunderabad-Tirupati Vande Bharat Train) के बीच चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़ हफ्ते में 6 दिन चलेगी। एक दिन मेंटेनेंस होगा।

13- चेन्नई-कोयंबटूर

कब चली - 8 अप्रैल, 2023

देश की 13वीं वंदे भारत चेन्नई से कोयम्बटूर (Chennai-Coimbatore Vande Bharat Train) के बीच चलेगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़ कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी। यह ट्रेन चेन्नई से कोयंबटूर तक का 495 KM का सफर 6 घंटे 10 मिनट में पूरा करेगी।

ये भी देखें : 

RKMP से हजरत निजामुद्दीन के बीच वंदे भारत ट्रेन का कितना है किराया, एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए देने पड़ रहे डबल पैसे

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?