
मुंबई। भारत में गाड़ियों की बात करें तो 2022 की तुलना में 2023 में इनकी बिक्री में 11.05 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ये आंकडा फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन यानी FADA की ओर से जारी किया गया है। FADA की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में अलग-अलग कैटेगरी में करीब 2.38 करोड़ गाड़ियों की बिक्री हुई है।
एक साल पहले यानी 2022 में देशभर में गाड़ियों की कुल बिक्री का आंकड़ा 2.15 करोड़ था। रिपोर्ट के मुताबिक, टोटल व्हीकल सेल में सबसे ज्यादा ज्यादा सेल टू-व्हीलर की हुई, जो 1.71 करोड़ रही। इसमें सालाना करीब 9.45% की ग्रोथ देखी गई। इसके बाद पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कुल 38.60 लाख गाड़ियां बिकीं। सालाना आधार पर ये ग्रोथ 10.61% की रही। एक साल पहले ये आंकड़ा 34.90 लाख पैसेंजर व्हीकल का था।
दिसंबर, 2023 में 19.91 लाख गाड़ियां बिकीं
दिसंबर, 2023 में ही देशभर में कुल 19.91 लाख गाड़ियां बिकीं हैं। 2022 में ये आंकड़ा 16.43 लाख था। यानी इसमें 21.14% का इजाफा हुआ है। वहीं, पिछले एक महीने में पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट में 2.93 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई है। इसमें सबसे ज्यादा 1.18 लाख कारें मारुति सुजुकी ने बेची हैं।
हीरो ने सबसे ज्यादा 4.64 लाख दोपहिया गाड़ियां बेचीं
दिसंबर, 2023 में टू-व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो सबसे ज्यादा गाड़ियां हीरो मोटोकॉर्प ने बेची हैं। एक महीने में हीरो ने 4,63,593 गाड़ियां बेची हैं। एक साल पहले यानी दिसंबर, 2022 में कंपनी ने 3,30,666 गाड़ियां बेचीं थी। टू-व्हीलर बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर होंडा कंपनी है। इसने 3.44 लाख टू-व्हीलर्स बेची हैं।
दिसंबर, 2023 में Maruti Suzuki ने बेचीं सबसे ज्यादा CARS
FADA की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2023 में 2.93 लाख कारों की बिक्री हुई। दिसंबर, 2022 में ये आंकड़ा 2.85 लाख था। दिसंबर, 2023 में मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा कारें बेची हैं। ये आंकड़ा 1,18,295 है। दिसंबर, 2022 में मारुति सुजुकी ने 1,18,194 लाख कारें बेची थीं।
ये भी देखें :
इन 6 शेयरों ने सिर्फ 25 दिन में डबल किया पैसा, जानें किसका कितना रिटर्न?
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News