Adani Share Price: दूसरे दिन भी रॉकेट बने अडानी ग्रुप के शेयर, एक स्टॉक तो 16.50% से ज्यादा उछला

Published : May 23, 2023, 02:48 PM ISTUpdated : May 23, 2023, 03:07 PM IST
Adani Group Share Price

सार

अडानी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। हफ्ते के दूसरे दिन यानी 23 मई को भी अडाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी जारी है। आइए जानते हैं अडानी ग्रुप का कौन सा शेयर किस लेवल पर कारोबार कर रहा है। 

Adani Share Price: अडानी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। हफ्ते के दूसरे दिन यानी 23 मई को भी अडाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी जारी है। अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises)का शेयर 16.50% की तेजी के साथ फिलहाल 2715 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रहा है। मंगलवार को यह 2400 रुपए के लेवल पर खुला और खुलते ही इसमें जबर्दस्त तेजी देखी गई।

Adani Enterprises 2759 के डे हाई तक पहुंचा

Adani Enterprises का शेयर एक समय 2759 के डे हाई पर पहुंच गया था। अडाणी इंटरप्राइजेज के शेयर में 388 रुपए की इंट्रा डे तेजी देखी जा रही है। बता दें कि इस शेयर का 52 वीक लो 1017 रुपए जबकि हाई लेवल 4190 रुपए है।

Adani Ports में भी उछाल

इसी तरह Adani Ports के शेयरों में भी उछाल देखा जा रहा है। मंगलवार को शेयर 2.50% तेजी के साथ 748 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस शेयर का इंट्रा डे हाई 785 रुपए है। वहीं 52 वीक हाई 987 रुपए का है।

Adani Green Energy में 5% की तेजी

Adani Green Energy में 23 मई को 5% की तेजी देखी जा रही है। फिलहाल स्टॉक 47 रुपए बढ़कर 988.80 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस स्टॉक में अपर सर्किट लग गया है।

Adani Total Gas में भी लगा अपर सर्किट

अडानी ग्रुप के एक और शेयर Adani Total Gas में भी अपर सर्किट लग गया है। ये शेयर फिलहाल 5% तेजी के साथ 758.60 के लेवल पर है। इस शेयर का 52 वीक हाई 4000 रुपए है।

Adani Power भी अपर सर्किट जोन में

Adani Power में भी अपर सर्किट लगा हुआ है। यह शेयर करीब 5% तेजी के साथ 260.25 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसका 52 वीक हाई 432 रुपए है।

Adani Wilmar में 10% की तेजी

Adani Wilmar के स्टॉक में 10% की तेजी देखी जा रही है। फिलहाल ये शेयर 44 रुपए बढ़कर 488.70 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, इस स्टॉक पर भी अपर सर्किट लगा हुआ है। शेयर का 52 वीक हाई 841 रुपए है।

Ambuja Cements में भी तेजी

अडानी ग्रुप के शेयर Ambuja Cements में 2 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है। शेयर फिलहाल 432 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसका इंट्रा डे हाई 441 रुपए का है। वहीं 52 वीक हाई 598 है।

ACC Ltd में 1% का उछाल

अडानी ग्रुप के ACC Ltd में 1 प्रतिशत का उछाल है। शेयर फिलहाल 1830 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इसका इंट्रा डे हाई 1867 रुपए है। वहीं 52 वीक हाई लेवल 2785 रुपए का है।

NDTV का शेयर 5% उछला

अडानी ग्रुप की मीडिया कंपनी NDTV के शेयर में 5% का उछाल देखा जा रहा है। शेयर 9 रुपए चढ़कर फिलहाल 196 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, इस शेयर पर अपर सर्किट लगा है। इसका 52 वीक हाई 573 रुपए है।

ये भी देखें : 

Gautam Adani Net worth: अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी की लंबी छलांग, जानें किस नंबर पर पहुंचे मुकेश अंबानी

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Putin India Visit: दिल्ली के फाइव-स्टार होटल फुल, रूम रेट्स ₹1.3 लाख तक पहुंचें
गोवा में इंडिया H.O.G.™️ रैली 2025 की फ्यूलिंग पार्टनर बनी नायरा एनर्जी