एक महीने में 78% तक गिरे अडाणी के शेयर, जानें किस स्टॉक में कितनी गिरावट

Published : Feb 22, 2023, 07:52 PM ISTUpdated : Feb 22, 2023, 07:57 PM IST

अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की 24 जनवरी को आई रिपोर्ट के बाद अडाणी ग्रुप के शहरों में कोहराम मचा हुआ है। तब से अब तक करीब एक महीने होने वाले हैं, लेकिन अडाणी ग्रुप के शेयरों की पिटाई जारी है। एक महीने में अडाणी ग्रुप के शेयर 78% तक टूट चुके हैं।

PREV
17

अडाणी एंटरप्राइजेज : 
एक महीने पहले तक अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 3400 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद शेयर की जबर्दस्त पिटाई हुई और एक समय यह 1000 रुपए तक पहुंच गया था। हालांकि, बाद में कुछ रिकवरी के बाद फिलहाल यह 1400 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। यह शेयर पिछले एक महीने में 60% तक टूट चुका है। 

27

अडाणी ग्रीन एनर्जी : 
अडानी ग्रीन के शेयरों में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। एक महीने पहले इस शेयर के भाव 1900 रुपए पर थे। लेकिन तब से अब तक इसमें करीब 72% की गिरावट आ चुकी है। फिलहाल यह शेयर 539 रुपए पर ट्रेड कर रहा ह। 

37

अडाणी पोर्ट्स : 
अडाणी पोर्ट्स के शेयर भी पिछले एक महीने में 30% तक गिर चुके हैं। एक महीने पहले शेयर की कीमत 760 रुपए के आसपास थी। लेकिन अब यह 540 रुपए पर आ चुका है। 

47

अडाणी पावर : 
एक महीने पहले अडाणी पावर का शेयर 275 रुपए के आसपास था। लेकिन अब इस शेयर की कीमत 162 रुपए हो चुकी है। यानी पिछले एक महीने में शेयर की कीमत 40% से ज्यादा गिर चुकी है। 

57

अडाणी ट्रांसमिशन : 
एक महीने पहले अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर की कीमत 2780 रुपए के आसपास थी। हालांकि, तब से अब तक इसमें करीब 71 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। फिलहाल शेयर के दाम 789 रुपए के आसपास चल रहे हैं।

67

अडाणी विल्मर : 
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के पहले अडाणी ग्रुप के इस शेयर की कीमत 545 रुपए के आसपास थी। लेकिन पिछले एक महीने में ये शेयर 28 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुका है। फिलहाल इसकी कीमत 390 रुपए के आसपास है। 

77

अडाणी टोटल गैस : 
एक महीने पहले अडाणी टोटल गैस की कीमत 3900 रुपए थी। लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद इस शेयर की जबर्दस्त पिटाई हुई। अब यह शेयर 833 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है। पिछले एक महीने में इस शेयर की कीमत 78% तक गिर चुकी है। 

ये भी देखें : 

अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में भारी गिरावट, अमीरों की लिस्ट में फिसल कर इस नंबर पर पहुंचे गौतम अडाणी

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Photos on

Recommended Stories