कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते बुधवार 22 फरवरी को शुरुआत से ही शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इसके साथ ही अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में भी भारी बिकवाली देखी जा रही है। 

Adani Group Stock Price: कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते बुधवार 22 फरवरी को शुरुआत से ही शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में जहां 700 अंकों से ज्यादा से ज्यादा की गिरावट है, वहीं निफ्टी भी 200 प्वाइंट से ज्यादा डाउन है। इसके अलावा बैंक निफ्टी में भी 550 अंकों से ज्यादा की गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग और IT शेयरों में देखी जा रही है। इसके अलावा अडाणी ग्रुप के भी सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अडाणी ग्रुप के स्टॉक्स में सुबह से ही भारी गिरावट देखी जा रही है। अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 10% से ज्यादा टूटा है। इसने 1381 का लो बनाया। इसके अलावा अडाणी पावर, ट्रांसमिशन, ग्रीन एनर्जी, टोटल गैस, और विल्मर में 5-5% से ज्यादा की गिरावट है। NDTV के अलावा सीमेंट स्टॉक्ट ACC और अंबुजा में भी गिरावट देखी जा रही है। इतना ही नहीं, काफी मजबूत दिख रहा अडाणी पोर्ट्स का शेयर भी 5% से ज्यादा टूट चुका है।

ग्रुप का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ से नीचे आया :

अडाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट के चलते ग्रुप का मार्केट कैप 100 बिलियन डॉलर से भी नीचे पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रुप की सभी 10 कंपनियों का कुल मार्केट कैप 8,20,915 करोड़ रुपए रह गया है।

अमीरों की लिस्ट में 26वें नंबर पर पहुंचे अडाणी :

अडाणी ग्रुप के शेयरों की लगतार हो रही पिटाई के चलते गौतम अडाणी की नेटवर्थ में भी भारी कमी आई है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, गौतम अडाणी की नेटवर्थ घटकर 43.5 बिलियन डॉलर रह गई है। इसके साथ ही अमीरों की लिस्ट में अडाणी अब 26वें नंबर पर आ चुके हैं। भारत से सिर्फ मुकेश अंबानी ही इस लिस्ट में टॉप-10 में हैं। अंबानी की कुल नेटवर्थ 84.3 बिलियन डॉलर है और वो इस लिस्ट में 8वें नंबर पर काबिज हैं।

अडाणी ग्रुप के शेयरों के भाव : 

अडाणी एंटरप्राइजेज1405 रुपए
अडाणी पोर्ट्स553 रुपए
अडाणी ट्रांसमिशन789 रुपए
अडाणी टोटल गैस833 रुपए
अडाणी विल्मर390
अडाणी पावर162
अडाणी ग्रीन एनर्जी539
ACC1738
अंबुजा सीमेंट335
NDTV200

ये भी देखें : 

फिक्स्ड डिपॉजिट पर ये बैंक दे रहा 8 प्रतिशत से भी ज्यादा ब्याज, जानें कितने दिनों के इन्वेस्टमेंट पर मिलेगा फायदा