Published : Feb 02, 2023, 06:44 PM ISTUpdated : Feb 02, 2023, 06:47 PM IST
अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर मचे बवाल के बाद उनकी कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। इतना ही नहीं, दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची से भी अडाणी बाहर हो चुके हैं। अडाणी की फैमिली में पत्नी के अलावा दो बेटे, बहू और एक पोती है।
गौतम अडाणी की फैमिली की बात करें तो उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे, बहू और एक पोती हैं। 24 जून, 1962 को अहमदाबाद की मिडिल क्लास फैमिली में पैदा हुए गौतम अडाणी के पिता शांतिलाल गुजराती जैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं।
28
गौतम अडाणी के पिता का अहमदाबाद में टेक्सटाइल का बिजनेस था। वहीं गौतम की मां का नाम शांता अडाणी है। गौतम अडाणी 7 भाई-बहन हैं। इनमें सबसे बड़े मनसुखभाई अडाणी हैं। उसके बाद विनोद अडाणी, राजेश अडाणी, महासुख अडाणी, वसंत अडाणी और एक बहन है।
38
गौतम अडाणी की पत्नी का नाम प्रीति है। उनकी पत्नी प्रीति पेशे से डेंटिस्ट हैं। इसके अलावा वो अडाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। अडाणी फाउंडेशन बच्चों की एजुकेशन के साथ ही चैरिटी का काम भी संभालता है।
48
गौतम अडाणी के बड़े बेटे का नाम करन है। करन ने पर्डूय् यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। करन अडाणी की शादी देश के मशहूर कार्पोरेट वकील सिरिल श्रॉफ की बेटी परिधि से हुई है।
58
परिधि और करन अडाणी की शादी 2013 में हुई थी। इनकी शादी में नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। तब वे गुजरात के सीएम थे। शादी के तीन साल बाद 2016 में गौतम अडाणी दादा बने। उनकी पोती का नाम अनुराधा है। करन फिलहाल अडाणी पोर्ट एंड सेज लिमिटेड (APSEZ) के सीईओ हैं।
68
करण अडाणी की पत्नी परिधि पेशे से कॉर्पोरेट वकील हैं। वो अपने पिता की फर्म सिरिल अमरचंद मंगलदास के लिए काम करती हैं। ये कंपनी बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घरानों को लीगल एडवाइस की सर्विस देने का काम करती है।
78
गौतम अडाणी के दूसरे बेटे का नाम जीत है। 2019 में उन्होंने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से इंजीयनियरिंग की पढ़ाई की। जीत फिलहाल पापा गौतम अडाणी के बिजनेस में मदद करते हैं।
88
बता दें कि अडाणी ग्रुप का बिजनेस कई सेक्टर में है। इनमें कोयला, पावर प्रोडक्शन, ऑयल और गैस एक्सप्लोरेशन, लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट, एग्रो प्रोडक्ट्स, जैसे फील्ड शामिल हैं। उनकी कंपनियों में अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडाणी पावर, अडाणी ट्रांसमिशन और अडाणी टोटल गैस शामिल है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News