
बिजनेस न्यूज। गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल हैं। अंबानी और अडानी दोनों में अमीरों की लिस्ट में टॉप पर पहुंचने की होड़ लगी रहती है। दोनों की कंपनियां भी विश्व स्तरीय हैं। ऐसे में टाइम्स की ओर से 2024 में विश्व की टॉप कंपनियों की सूची जारी की गई है जिसमें अडानी ग्रुप्स को भी शामिल किया गया है। यह सूची एक प्रमुख ग्लोबल इंडस्ट्री रैकिंग और स्टैटिस्टिकल पोर्टल स्टेटिस्टा की मदद से तैयार की गई है। अडानी ग्रुप्स के चेयरमैन गौतम अडानी इस सम्मान के लिए टाइम्स को धन्यवाद देने के साथ खुशी जताई है।
अदानी ग्रुप्स ने अपने बयान में कहा है कि यह सम्मान कंपनी के कर्मचारियों की संतुष्टि, रेवेन्यू में बढ़ोतरी और स्टेबिलिटी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह गुप की कड़ी मेहनत और विस्तार की सीमा को आगे बढ़ाने और कारोबार को बेहतर बनाने के लिए लगातर किए जाने वाले प्रयासों का परिणाम है।
पढ़ें मुंबई के जिस कॉलेज में नहीं मिला था दाखिला, अब वहां गेस्ट बनकर पहुंचे गौतम अडानी
ये हैं अडानी ग्रुप्स की मान्यता प्राप्त कंपनियां
टाइम्स की ओर से अडानी ग्रुप्स की 11 लिस्टेड कंपनियों में से 8 पर ही विचार किया गया है। समूह ने बताया है कि बाकी की तीन कंपनियों इन्ही आठ की सहायक कंपनियां हैं। आकलन के बाद समूह को उसकी परफॉर्मेंस के आधार पर विश्व की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में शुमार किया गया है। अडानी ग्रुप्स की मान्यता प्राप्त कंपनियों में अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी टोटल गैस, अंबुजा सीमेंट्स, अडानी पावर और अडानी विल्मर लिमिटेड शामिल हैं।
अधिकतम 100 अंकों का अंतिम रैंकिंग स्कोर बनाने के लिए कंपनियों को सभी स्तर पर प्राप्त अंकों को समान प्रतिशत के आधार पर जोड़ा गया था। सबसे अधिक स्कोर करने वाली 1,000 कंपनियों को TIME और स्टेटिस्टा की ओर से 2024 की विश्व की सर्वश्रेष्ठ कंपनियां होने का सम्मान दिया गया है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News