700 अरब डॉलर के करीब पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार, जानें पाकिस्तान से कितने गुना

Published : Sep 13, 2024, 10:49 PM IST
Forex Reserves Latest data

सार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.24 अरब डॉलर बढ़कर 689.23 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से फॉरेन करेंसी एसेट्स में हुई है, जो पहली बार 600 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है।

Foreign Exchange Reserves Latest Data: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर नया ऑलटाइम हाई बनाते हुए 700 अरब डॉलर के नजदीक पहुंच गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 6 सितंबर 2024 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.24 अरब डॉलर के उछाल के साथ 689.23 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले वाले हफ्ते में यह 683.98 अरब डॉलर पर था।

600 अरब डॉलर के पार पहुंचा फॉरेन करेंसी एसेट्स

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 6 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते के दौरान फॉरेन करेंसी एसेट्स में 5.107 अरब डॉलर का उछाल आया और ये 604.144 अरब डॉलर पर पहुंच गया। बता दें कि ये पहला मौका है जब फॉरेन करेंसी एसेट्स 600 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है।

भारत के गोल्ड रिजर्व में भी हुआ इजाफा

इसके साथ ही रिजर्व बैंक के गोल्ड रिजर्व में भी इजाफा हुआ है और ये 129 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 61.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं, SDR में भी 4 मिलियन डॉलर की तेजी आई है और ये 18.47 अरब डॉलर हो गया है।

IMF के पास जमा रिजर्व में भी बढ़ोतरी

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास जमा रिजर्व में 9 मिलियन डॉलर की तेजी आई और ये 4.63 बिलियन डॉलर हो गया। इसके साथ ही भारतीय रुपये में भी डॉलर के मुकाबले मजबूती आई है। शुक्रवार 13 सितंबर को एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83.89 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे मजबूत हुआ है।

8 महीने में 66 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

बता दें कि पिछले 8 महीने में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 66 अरब डॉलर बढ़ चुका है। दिसंबर 2023 के आखिरी हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 623.20 अरब डॉलर के लेवल पर था। वहीं, 2024 में फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट की बदौलत विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड बढोतरी देखने को मिली है। आने वाले कुछ हफ्तों में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर को छू लेगा।

पाकिस्तान से 77 गुना ज्यादा है भारत का Forex Reserve

बता दें कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पड़ोसी पाकिस्तान की तुलना में 77 गुना ज्यादा है। पाकिस्तान का फॉरेक्स रिजर्व महज 8.89 अरब डॉलर है, जो कि भारत के 689.23 अरब डॉलर से बेहद कम है। दुनिया में सबसे ज्यादा फॉरेक्स रिजर्व चीन के पास 3288 अरब डॉलर है। दूसरे नंबर पर जापान 1235 अरब डॉलर, तीसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड 802 अरब डॉलर, चौथे पर भारत और पांचवे नंबर पर 606 अरब डॉलर के साथ रूस का नाम है।

ये भी देखें : 

प्याज की बढ़ती कीमतों ने फिर बिगाड़ा रसोई का स्वाद, जानें कहां मिल रहा सस्ता?

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?