एयर इंडिया ने की दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील, इसके बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

Published : Feb 15, 2023, 05:48 PM ISTUpdated : Feb 15, 2023, 05:56 PM IST
Air India Biggest Deal

सार

एअर इंडिया ने 470 एयरक्राफ्ट की दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील साइन की है। यह डील फ्रांस की एयरबस और अमेरिकी कंपनी बोइंग से हुई है। इस डील के तहत एयर इंडिया को बोइंग से 220 और एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट मिलेंगे।  

World Biggest Aviation Deal: टाटा ग्रुप की एयर लाइन सर्विस एअर इंडिया ने 470 एयरक्राफ्ट की दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील साइन की है। यह डील फ्रांस की एयरबस और अमेरिकी कंपनी बोइंग से हुई है। इस डील में एअर इंडिया को फ्रांस की कंपनी एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट और अमेरिकी कंपनी बोइंग 220 एयरक्राफ्ट देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डील करीब 70 बिलियन डॉलर (5.79 लाख करोड़ रुपए) की बताई जा रही है। इसमें से बोइंग के साथ हुई डील 34 बिलियन डॉलर की है।

एयर इंडिया से पहले ये थी सबसे बड़ी एविएशन डील :

बता दें कि टाटा ग्रुप की एयर इंडिया से पहले दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील का रिकॉर्ड अमेरिकन एयरलाइंस के नाम था। इसने साल 2011 में एयरबस और बोइंग को 460 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया था। वहीं एयर इंडिया ने 470 एयरक्रॉफ्ट का आर्डर देकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

क्या है इतनी बड़ी डील की वजह?

भारत का डेली पैसेंजर ट्रैफिक कोरोना से पहले 4.07 लाख पैसेंजर्स के रिकॉर्ड को तोड़ चुका है। फरवरी में इंडियन एयरपोर्ट्स पर 4.37 लाख पैसेंजर का मूवमेंट देखा गया। इससे जाहिर है कि किराया बढ़ने के बावजूद भारत में एयर ट्रैवल की डिमांड बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए एअर इंडिया ने इतनी बड़ी डील की है।

टाटा ग्रुप की 4 एयरलाइन्स के पास 220 विमान :

टाटा ग्रुप ने 2022 में एअर इंडिया को खरीद लिया था। इसके बाद से यह उसकी पहली एयरक्रॉफ्ट डील है। बता दें कि टाटा ग्रुप के पास एअर इंडिया के अलावा एयर एशिया इंडिया, विस्तारा और एअर इंडिया एक्सप्रेस कंपनियां भी हैं। इन सबको मिलाकर कंपनी के पास 220 एयरक्राफ्ट हैं।

अमेरिका के 44 राज्यों में 10 लाख से ज्यादा नौकरियां :

बोइंग से साथ हुई इस डील से अमेरिका को भी बड़ा फायदा होगा। अमेरकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस डील को दोनों देश के रिश्तों के लिए बेहद अहम बताया। बाइडेन ने कहा कि इससे अमेरिका के 44 राज्यों में 10 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरियां मिलेंगी।

टाटा ने 18 हजार करोड़ में एयर इंडिया को खरीदा :

एयर इंडिया को टाटा ग्रुप ने 18 हजार करोड़ रुपए में खरीदा था। यह डील 27 जनवरी, 2022 को हुई थी। करीब 69 साल पहले टाटा से एयर इंडिया कंपनी को लेने के बाद एयर इंडिया उसे दोबारा मिल गई। इस मौके पर एयरलाइंस से जुड़े अफसरों का कहना था कि एअर इंडिया को टाटा ग्रुप में वापस पाकर हम पूरी तरह से खुश हैं। हम विश्व स्तरीय एयरलाइन के रूप में सभी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

ये भी देखें : 

अगर बीच में छोड़ी नौकरी तो क्या मिलेगा पेंशन का फायदा, जानें क्या हैं EPFO से जुड़े नियम

 

 

 

PREV

Recommended Stories

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? जानें सरकार की तरफ से लेटेस्ट अपडेट
तत्काल टिकट कंफर्म नहीं हुआ? घबराएं नहीं, ऐसे करें उसी दिन बुकिंग