अनंत अंबानी की 5 ऐसी चीजें जो पूरे इंडिया में सिर्फ उन्हीं के पास हैं!

Published : Apr 10, 2025, 07:00 AM IST
Anant and Radhika Ambani

सार

Anant Ambani B'day : अनंत अंबानी अपना 30वां जन्मदिन द्वारका में मना रहे हैं। 28 मार्च  को जामनगर के मोती खावड़ी से उन्होंने 170 KM की पदयात्रा शुरू की थी, जो 6 अप्रैल को द्वारकाधीश मंदिर में खत्म हुई। अनंत अपनी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं।

Anant Ambani Birthday Special : बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी का आज 10 अप्रैल को बर्थडे है। अनंत लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं लेकिन उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल, शौक और प्राइवेट कलेक्शन में कई ऐसी चीजें हैं, जो बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज के पास भी नहीं हैं। आइए जानते हैं अनंत अंबानी की 5 ऐसी चीजें जो पूरे इंडिया में शायद ही किसी के पास है।

1. दुबई में ₹640 करोड़ का लग्जरी विला

पाम जुमेराह (Palm Jumeirah) दुबई की सबसे महंगी जगहों में से एक है। अनंत अंबानी का यहां एक आलीशान विला है। इसकी कीमत 640 करोड़ रुपए है। इसमें 10 आलीशान बेडरूम है। इसके अलावा इंडोर-आउटडोर स्विमिंग पूल, प्राइवेट स्पा और बीच भी है। लंदन के स्टॉक पार्क में भी अनंत का एक बेहद लग्जरी बंगला है, जो 300 एकड़ में बना है। इसे 2021 में 592 करोड़ रुपए में खरीदा था।

2. जानवरों का शेल्टर होम

अनंत अंबानी ने गुजरात के जामनगर में जानवरों की देखभाल के लिए 'वनतारा' बनाया है। यह रिलायंस रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में 3,000 एकड़ में बना है। इस प्रोजेक्ट में अब तक 200 हाथियों सहित हजारों की संख्या में जानवरों को बचाया है। इसमें हाथियों के लिए अलग से शेल्टर बनाया गया है, जहां उनके लिए जकूजी और मसाज जैसी लग्जरी सुविधाएं हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पर सालाना 150-200 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। अनंत खुद ही इसकी मॉनिटरिंग भी करते हैं।

3. सबसे महंगा वॉच कलेक्शन

अनंत अंबानी को महंगी घड़ियों का काफी शौक है। अक्सर पार्टियों में प्रीमियम वॉचेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनके वॉच कलेक्शन में पाटेक फिलिप ग्रैंडमास्टर 6300G-010 है। जिसकी कीमत 24 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में सिर्फ 7 ही घड़ियां बनी है। भारत में सिर्फ अनंत अंबानी के पास है। इसके अलावा 12 करोड़ की पाटेक फिलिप 5990/1422G, 8 करोड़ की रिचर्ड मिल RMS-10 और 8 करोड़ की ही रिचर्ड मिल RM 056 वॉच भी है।

4. प्रीमियम कार कलेक्शन

अनंत अंबानी के पास एक से बढ़कर एक कारें हैं, जो भारत में शायद ही किसी को पास हो। उनके पास रोल्स रॉयस फैंटम है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है। इसके अलावा 7.50 करोड़ की फेरारी SF90 स्ट्रैडेल, 7 करोड़ कीमत वाली बेंटले बेंटायगा, 4.19 करोड़ की रेंज रोवर वोग और 3 करोड़ का BMW i8 हाइब्रिड सुपरकार भी है।

5. लग्जरी प्राइवेट जेट

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत अंबानी (Anant Ambani) के पास एक बोइंग बिजनेस जेट (Boeing Business Jet) है, जिसे खासतौर पर उनके लिए ही कस्टमाइज किया गया है। इसमें बेडरूम, लिविंग एरिया, स्पा, थिएटर और गोल्डन फिटिंग्स है। इंडिया में इस लेवल का कस्टमाइज प्राइवेट जेट किसी और के पास नहीं है।

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें