कभी शेयर बाजार की शान रही अनिल अंबानी की ये कंपनी जा रही बिकने, जानें कौन है खरीदार?

Published : May 13, 2024, 11:37 PM ISTUpdated : May 13, 2024, 11:48 PM IST
Reliance Capital

सार

कभी शेयर मार्केट की शान कहलाने वाली अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल बिकने जा रही है। हिंदुजा ग्रुप की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण कर रही है। 

Anil Ambani Reliance Capital: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल की बिक्री का रास्ता साफ हो गया है। एक समय इस कंपनी के शेयर की कीमत 2700 रुपए से भी ज्यादा थी, लेकिन अब कंपनी बिकने की कगार पर पहुंच चुकी है। अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल कमर्शियल लोन के अलावा होम लोन, इक्विटी और कमोडिटी ब्रोकिंग जैसे सेक्टर में अपनी सेवाएं देती थी। अब इस कंपनी को हिंदुजा ग्रुप खरीदने जा रहा है।

हिंदुजा ग्रुप की IIHL कर रही रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण

इंश्योरेंस सेक्टर रेगुलेटर इरडा (IRDAI) ने कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए हिंदुजा ग्रुप को मंजूरी दे दी है। हिंदुजा ग्रुप की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण करेगी। NCLT से मंजूरी मिलने के बाद इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए डेडलाइन 27 मई, 2024 रखी गई है। बता दें कि IIHL ने रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए 9,861 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। 

रिलायंस कैपिटल पर 40,000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज
IIHL के चेयरमैन अशोक हिंदुजा के मुताबिक, वो इस डील के लिए नवंबर से ही इरडा के संपर्क में हैं। बता दें कि रिलायंस कैपिटल पर 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज था, जिसके बाद कंपनी को बैंकरप्ट प्रॉसेस से गुजरना पड़ा। नवंबर, 2021 में रिजर्व बैंक ने रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को भंग कर नागेश्वर राव को एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया था। फरवरी, 2022 में रिलायंस कैपिटल के लिए बोलियां मंगाई गई थीं, जिसमें हिंदुजा ग्रुप ने 9,661 करोड़ रुपये की बोली लगाकर बाजी मार ली। अब इरडा की मंजूरी मिलने के बाद हिंदुजा ग्रुप 27 मई तक इस डील को पूरा करेगी। 

रिलायंस कैपिटल के शेयरों की ट्रेडिंग हो चुकी बंद

बता दें कि रिलायंस कैपिटल के शेयरों की ट्रेडिंग 26 फरवरी को ही बंद हो चुकी है। आखिरी दिन इस शेयर की कीमत 11.90 रुपये थी। आज से 16 साल पहले यानी 2008 में Reliance Capital के शेयर की कीमत 2700 रुपए थी, लेकिन अब इसके शेयर की कीमत करीब-करीब जीरो हो चुकी है। रिलायंस कैपिटल का शेयर डी-लिस्ट हो चुका है। इसके शेयरधारकों का पैसा डूब चुका है और अब उन्हें कोई पेमेंट नहीं मिलेगा।

ये भी देखें : 

Tata ग्रुप की इस कंपनी के शेयर में मचा कोहराम, जानें एक झटके में कितनी कम हो गई वैल्यूएशन

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें