Banks holidays in December 2023: दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब छुट्टी

Published : Nov 21, 2023, 09:32 PM ISTUpdated : Nov 21, 2023, 09:33 PM IST
Bank Holidyas in december 2023

सार

नवंबर के बाद अब दिसंबर में भी बैंकों में जमकर छुट्टियां हैं। अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई काम अगले महीने करना चाहते हैं तो जाने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। 

Bank Holidays in December 2023: नवंबर में त्योहारी सीजन के बाद अब दिसंबर में भी बैंक में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है। दिसंबर के महीने में अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई बड़ा काम निपटाना चाहते हैं तो जाने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। दिसंबर, 2023 में बैंक में कुल 17 दिन अवकाश रहेगा।

5 रविवार, 2 शनिवार समेत कुल 17 दिन बंद रहेंगे बैंक

बता दें कि दिसंबर, 2023 में 5 रविवार और 2 शनिवार को मिलाकर कुल 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग-अलग दिन रहेंगी। पूरे देश में एक साथ हर जगह बैंक बंद नहीं रहेंगे। इसके अलावा बैंकों की छुट्टियों के बावजूद ऑनलाइन सर्विसेज चालू रहेंगी। 

दिसंबर 2023 में जानें कब-कब बंद रहेंगे Bank

1 दिसंबर 2023 : राज्य उद्घाटन दिवस की वजह से अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

3 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते सभी जगह बैंकों की छुट्टी रहेगी।

4 दिसंबर 2023 : सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व के चलते गोवा में बैंकों में अवकाश।

9 दिसंबर 2023 : दूसरे शनिवार की वजह से सभी जगह बैंकों की छुट्टी रहेगी।

10 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते सभी जगह बैंकों में छुट्टी रहेगी।

12 दिसंबर 2023 : पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के चलते मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

13 दिसंबर 2023 : लोसूंग/नामसूंग के चलते सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

17 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

18 दिसंबर 2023 : यू सोसो थाम की पुण्यतिथि की वजह से मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

19 दिसंबर 2023 : गोवा मुक्ति दिवस की वजह से गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

23 दिसंबर 2023 : चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

24 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

25 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर 2023 : क्रिसमस सेलिब्रेशन के चलते मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

27 दिसंबर 2023 : क्रिसमस सेलिब्रेशन की वजह से नगालैंड में बैंक बंद रहेंगे।

30 दिसंबर 2023 : यू किआंग नांगबाह के चलते मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

31 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

ये भी देखें : 

क्या आप जानते हैं भारत की सबसे महंगी पार्टी, खर्च इतना कि आ जाएंगी 2200 CAR

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें