Bank Holidays in July 2023: जुलाई में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी List

Published : Jun 25, 2023, 07:43 PM ISTUpdated : Jun 28, 2023, 03:03 PM IST
Bank Holidays in july 2023

सार

जुलाई के महीने में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने जा रहे हैं, तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जुलाई, 2023 में पड़ने वाली बैंक छुट्टियों (Bank Holidays in July 2023) की लिस्ट जारी कर दी है।

Bank Holidays in July 2023: जुलाई के महीने में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने जा रहे हैं, तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जुलाई, 2023 में पड़ने वाली बैंक छुट्टियों (Bank Holidays in July 2023) की लिस्ट जारी कर दी है। इसके मुताबिक, जुलाई के महीने में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं जुलाई, 2023 में किन-किन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक।

जुलाई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

जुलाई, 2023 में 31 दिन में से 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 5 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन छुट्टी रहेगी। बैंकों (Bank Holidays in July 2023) में रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी छुट्टी रहती है।

जून, 2023 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

तारीखदिनकहां-कहां छुट्टी
2 जुलाईरविवारसभी जगह
5 जुलाईबुधवार/गुरु हरगोबिंद सिंह जयंतीजम्मू और श्रीनगर
6 जुलाईगुरुवार/MHIP Dayमिजोरम 
8 जुलाईदूसरा शनिवारसभी जगह
9 जुलाईरविवारसभी जगह
11 जुलाईमंगलवार/केर पूजात्रिपुरा
13 जुलाईगुरुवार/भानु जयंतीसिक्किम
16 जुलाईरविवारसभी जगह
17 जुलाईसोमवार/यू तिरोत सिंग डेमेघालय
21 जुलाईशुक्रवार/द्रुकपा-त्से-जीसिक्किम
22 जुलाईचौथा शनिवारसभी जगह
23 जुलाईरविवारसभी जगह
28 जुलाईशुक्रवार/आशुराजम्मू और श्रीनगर
29 जुलाईशनिवार/मुहर्रम (ताजिया)त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, यूपी, बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
30 जुलाईरविवारसभी जगह 

ऑनलाइन सर्विस हमेशा चालू रहेंगी

जुलाई, 2023 में भले ही बैंकों में 15 दिन छुट्टी रहेगी, लेकिन कस्टमर्स चाहें तो ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अपने सभी जरूरी काम निपटा सकते हैं। बैंकों की ऑनलाइन सर्विस (Online Banking) 24 घंटे चालू रहेंगी। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के अलावा बैंकों की ATM सर्विस भी 24 घंटे काम करेगी, ताकि ग्राहकों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

ये भी देखें : 

4-5 रुपए सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, चुनाव से पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कर सकती हैं कीमतों में कटौती

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?