प्राइवेट जेट, आलीशान घर, लग्जरी लाइफ… अब जेब में एक रुपया भी नहीं! करोड़पति बना कंगाल

Published : Mar 26, 2025, 12:27 PM IST
Richest to Bankrupt Story

सार

Unsuccess Story : बुर्ज खलीफा में दो-दो फ्लोर के मालिक और प्राइवेट जेट से चलने वाले एक अरबपति की लाइफ एक झटके में बदल गई है। हजारों करोड़ की कंपनी उन्हें सिर्फ 74 बेचनी पड़ी है। इसका कारण सिर्फ एक ट्वीट है।

Richest to Bankrupt Story : बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) में दो-दो फ्लोर, प्राइवेट जेट और लग्जरी लाइफ जीने वाले ₹20,000 करोड़ के मालिक की जेब में आज चंद रुपए भी नहीं बचे हैं। यह कहानी 2019 में फोर्ब्‍स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्‍ट में शामिल होने वाले बीआर शेट्टी (BR Shetty) की है। अपने दम पर न्यू मेडिकल सेंटर (NMC), यूएई एक्सचेंज और फिनाब्लर जैसी कंपनियां बनाने वाले शेट्टी का आज सबकुछ मिट्टी में मिल गया है। आइए जानते हैं आखिर अचानक से उनके साथ ऐसा क्या हुआ...

बीआर शेट्टी कौन हैं 

BR शेट्टी का जन्म 1942 को कर्नाटक के उडुपी जिले के कापू शहर में हुआ था। उनका परिवार बेहद साधारण था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर की थी। वह दवाईयां बेचा करते थे। 31 साल की उम्र में सिर्फ 8 डॉलर यानी करीब 665 रुपए से उन्होंने सैल्समैन की नौकरी शुरू की। घर-घर जाकर दवाईयां बेची। यहां से उनकी जान-पहचान बड़े लोगों से होने लगी। कुछ ही सालों में खुद का अस्‍पताल बना लिया,जिसकी जिम्मेदारी उनकी डॉक्टर पत्नी संभालती थीं।

बीआर शेट्टी की दुबई में एंट्री

1975 में दुबई में शेट्टी ने न्यू मेडिकल सेंटर (NMC) हेल्थ की नींव रखी। ये UAE में पहली प्राइवेट हेल्थ सर्विस कंपनी थी। कुछ ही सालों में कंपनी दुबई की टॉप कंपनियों की लिस्ट में आ गई। दुबई में बीआर शेट्टी ने महसूस किया कि यूएई में रहने वाले भारतीयों को घर-परिवार को पैसे भेजने में परेशानी होती है। इसके बाद उन्होंने फाइनेंशियल सर्विस देने वाली कंपनी UAE एक्सचेंज की शुरुआत की। कुछ ही सालों में यह कंपनी करेंसी एक्सचेंज और फाइनेंशियल सर्विसेस के सेक्टर का बड़ा नाम बन गई। साल 2016 में यूएई एक्‍सचेंज के 31 देशों में 800 दफ्तर खुल गए। फिर साल 2003 में उन्होंने ने फार्मास्‍यूटिकल कंपनी एनएमसी नियोफार्मा की शुरुआत की।

20 हजार करोड़ का नेटवर्थ 

एक के बाद एक कंपनियां खुलती गईं और बीआर शेट्टी का नेटवर्थ भी बढ़ता गया। एक समय तो उनकी कुल संपत्ति 3 बिलियन डॉलर यानी करीब 20,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी। हेल्थ, फाइनेंस, रियल एस्टेट सेक्टर में उनका दबदबा बढ़ चुका था। उनकी लाइफ इतनी लग्जरी थी कि उनके पास प्राइवेट जेट, कई रोल्स रॉयस कार, बुर्ज खलीफा में 25 मिलियन डॉलर के दो फ्लोर और दुबई में कई आलीशान बंगले थे।

एक ट्वीट से बर्बाद हो गया अरबों का साम्राज्य 

लाइफ में सबकुछ सही चल रहा था लेकिन फिर साल 2019 में एक ऐसा तूफान आया, जो अरबों-खरबों के साम्राज्य को एक झटके में खत्म कर दिया। हालात ये हो गए कि 12,400 करोड़ रुपए की कंपनी सिर्फ 74 रुपए में ही बेचनी पड़ी। दरअसल उस साल UK बेस्ड फर्म Muddy Waters ने एक ट्वीट कर बीआर शेट्टी की कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए। मड्डी वार्ट्स को करसन ब्लॉक नाम का एक शॉर्ट सेलर रन करता था। इस शॉर्ट सेलर कंपनी ने ट्वीट कर रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में बताया गया कि बीआर शेट्टी की कंपनी पर 1 बिलियन डॉलर का कर्ज है, जिसे उन्होंने अपने निवेशकों से छिपा रखा है। यह बिल्कुल वैसा ही था, जैसा हिंडनबर्क की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर आरोप लगाए गए थे। बस इसी रिपोर्ट के बाद बीआर शेट्टी का साम्राज्य मानो बर्बाद हो गया।

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?