Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे में चुनावी राज्यों के लिए क्या? जानिए 9 राज्यों के लिए बजट में क्या मिला?

Published : Feb 01, 2023, 02:41 PM ISTUpdated : Feb 01, 2023, 02:44 PM IST
Budget 2023

सार

लोकसभा चुनाव अगले साल होने है तो इस साल नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी राज्यों के लिए इस बजट में क्या क्या मिला आईए जानते हैं...

Budget 2023: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया है। लोकसभा चुनाव अगले साल होने है तो इस साल नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी राज्यों के लिए इस बजट में क्या क्या मिला आईए जानते हैं...

कर्नाटक को 53 हजार करोड़ का पैकेज

कर्नाटक राज्य में चुनाव इसी साल होने वाले हैं। राज्य को मिले 5300 करोड़ रुपये का फंड ऊपरी भद्र सिंचाई परियोजना या सूखा ग्रस्त क्षेत्रों के लिए होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मध्य कर्नाटक के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के लिए उनके तालाबों और टैंकों के पुनरुद्धार के लिए 5,300 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

किस किस राज्य में इस साल होने वाला है चुनाव...

  • त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त होने वाला है। त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार है।
  • मेघालय में 15 मार्च तक विधानसभा का कार्यकाल है। बीजेपी यहां नेशनल पीपुल्स पार्टी के साथ गठबंधन सरकार में है।
  • नागालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त होने वाला है। यहां भाजपा ने 2018 के चुनावों से पहले राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी (NDPP) के साथ हाथ मिलाया था और सरकार बनाई थी।
  • कर्नाटक में भी इसी साल चुनाव होने हैं। यहां भी बीजेपी की सरकार है। लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी कर्नाटक की सत्ता को हर संभव अपने पास रखने का प्रयास करने वाली है।
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव भी इसी साल होने वाला है। यहां कांग्रेस का शासन है जिसे बीजेपी किसी सूरत में जितना चाहती है।
  • मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाई थी। कांग्रेस के विधायकों के दल बदलने से कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी। इसके बाद बीजेपी ने सरकार बनाई थी। इस साल यहां चुनाव होने वाले हैं।
  • मिजोरम में भी इसी साल चुनाव है। यहां मिजो नेशनल फ्रंट के नेतृत्व में सरकार है।
  • इसी साल बहुप्रतीक्षित राजस्थान विधानसभा चुनाव भी होने हैं। मौजूदा राजस्थान विधानसभा 14 जनवरी को समाप्त होगी और चुनाव दिसंबर में कराए जा सकते हैं। इस राज्य में कांग्रेस की सरकार है।
  • तेलंगाना में भी दिसंबर में चुनाव होंगे क्योंकि राज्य विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी को समाप्त होने वाला है। यहां टीआरएस जोकि अब बीआरएस बन चुकी है सत्ता में है।

PREV

Recommended Stories

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? जानें सरकार की तरफ से लेटेस्ट अपडेट
तत्काल टिकट कंफर्म नहीं हुआ? घबराएं नहीं, ऐसे करें उसी दिन बुकिंग