Budget 2024: मोदी राज में कैसे तीसरी बड़ी इकोनॉमी बना भारत, 10 साल का लेखा-जोखा

Published : Jul 22, 2024, 12:34 PM IST
IMF Praises indian economy

सार

भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी है। अमेरिका और चीन जैसे देशों को टक्कर दे रहा है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, तीन सालों में देश की जीडीपी 5 ट्रिलियन डॉलर और साल 2030 तक 7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी।

बिजनेस डेस्क : मोदी सरकार के 10 साल में भारत की इकोनॉमी रफ्तार के साथ बढ़ी है। 10 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर पर थी लेकिन अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गई है। मनमोहन सरकार में देश की GDP 1.9 ट्रिलियन डॉलर थी, जो अभी करीब 3.9 ट्रिलियन डॉलर है। कई एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश की इकोनॉमी ज्यादा तेजी से आगे बढ़ सकती है। बजट (Budget 2024) में इसकी झलक भी देखने को मिल सकती है।

मनमोहन सरकार में देश की इकोनॉमी

2014 में UPA की सरकार आई, तब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) बने। उनके कार्यकाल में जीडीपी 8-9 प्रतिशत की रफ्तार से आगे बढ़ी। भारत दुनिया का दूसरा सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली अर्थव्यवस्था बन गया। तब IPO के जरिए पब्लिक सेक्टर की कंपनियों की 5 से 20 प्रतिशत तक हिस्सेदारी डाइल्यूट की गई। कई तरह के आर्थिक सुधार हुए लेकिन 2013 आते-आते इसमें गिरावट भी देखने को मिली। हालांकि, 2014 में मोदी सरकार आने के बाद अर्थव्यवस्था को बूस्टर डोज मिली।

मोदी सरकार में भारत तीसरी बड़ी इकोनॉमी

साल 2014 में मोदी सरकार आने के बाद से ही कई तरह के आर्थिक सुधार किए गए। जिसका नतीजा रहा कि साल 2022 में ब्रिटेन से आगे निकलते हुए भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना। साल 2024 तक यानी मोदी सरकार के 10 साल में BSE का सेंसेक्स अब 80 हजार पार चला गया है। शेयर बाजार का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर के भी पार चला गया है। यह 5वां सबसे बड़ा शेयर मार्केट बन चुका है।

5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने पर फोकस

एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि मौजूदा दौर में भारत की ग्रोथ रेट करीब 8% रह सकती है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, अगले तीन सालों में देश की जीडीपी 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। वहीं, 2030 तक यह 7 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा भी छू लेगी। तब भारत अमेरिका और चीन को टक्कर देगा।

इसे भी पढ़ें

Budget 2024 : टैक्स स्लैब ही नहीं पूरी हो सकती है सैलरीड क्लास की 5 उम्मीदें

 

Budget 2024: मिडिल क्लास और किसानों को बजट में मिल सकते हैं ये 7 तोहफे

 

PREV

Recommended Stories

डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, NRI के लिए पैसे भेजने का बेस्ट टाइम?
8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? जानें सरकार की तरफ से लेटेस्ट अपडेट