रणवीर सिंह ने नीता अंबानी को बताया Wow, ऐसा रहा मुकेश अंबानी का रिएक्शन, देखिए Video

Published : Nov 01, 2023, 11:29 AM ISTUpdated : Nov 01, 2023, 11:40 AM IST
Nita Ambani Ranveer Singh

सार

जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल के उद्धाटन इवेंट में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, सलमान खान, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, जॉन अब्राहम, करीना कपूर खान और अरिजीत जैसे कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। इस इवेंट की महफिल रणवीर सिंह ने लूट ली। 

बिजनेस डेस्क : मंगलवार शाम मुंबई में बी-टाउन सितारों का जमावड़ा लगा। मौका था रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल के उद्धाटन इवेंट (Jio World Drive Event) का। जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, सलमान खान, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, जॉन अब्राहम, करीना कपूर खान और अरिजीत जैसे कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। इस इवेंट में अंबानी बहुओं के लुक की भी खूब चर्चा हुई। नीता अंबानी भी पहले की तरह ही एलीगेंट नजर आईं। इस दौरान रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अलग ही चार्म में नजर आए। जब वे स्टेज पर पहुंचे तो पूरी महफिल ही लूट ले गए।

रणवीर ने अपने अंदाज में की नीता अंबानी की तारीफ

ब्लैक आउटफिट्स में रणवीर सिंह हैंडसम और हंक दिखे। इस दौरान रैंप वॉक कर उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया। जब रणवीर सिंह ने मंच संभाला तो पूरी लाइमलाइट ही अपने नाम कर ली। अपने अलग अंदाज में रणवीर सिंह ने नीता अंबानी की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने नीता की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि 'हमारी नीता भाभी की खूबसूरती Wow है।' जिस पर हर कोई ठहाके लगाता नजर आया।

'नीता भाभी लगती हैं Wow'

रणवीर सिंह ने नीता अंबानी की तारीफ (Ranveer Singh Praised Nita Ambani) करते हुए कहा- 'दुनिया इन्हें नीता मुकेश अंबानी के नाम से जानती है लेकिन हम इन्हें प्यार से नीता भाभी बुलाते हैं। हमारी नीता भाभी Wow हैं।' जिस दौरान रणवीर सिंह नीता अंबानी की तारीफों के पुल बांध रहे थे, उस वक्त वहां मौजूद मुकेश अंबानी मुस्कुराते हुए नजर आए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद खूब पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं।

नीता अंबानी की तारीफ करते हुए Video

 

इसे भी पढ़ें

अंदर से ऐसा दिखता है अंबानी का मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा, देखें PHOTOS

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें