होली से पहले LIC कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 17% सैलरी बढ़ने के साथ ही मिलेगा 2 साल का एरियर

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) के कर्मचारियों को सरकार ने वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। इससे एलआईसी के 1 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा। 

Ganesh Mishra | Published : Mar 15, 2024 5:17 PM IST / Updated: Mar 16 2024, 12:16 AM IST

LIC Employees Salary Hike: केंद्र सरकार और बैंक कर्मचारियों के बाद अब देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) के कर्मचारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। एलआईसी के करीब 1 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के वेतन में 17 प्रतिशत बढ़ोतरी पर सरकार ने मुहर लगा दी है। सरकार के इस फैसले से एलआईसी के कर्मचारियों के अलावा 30 हजार से ज्यादा पेंशनर्स को भी फायदा मिलेगा।

कब से लागू होगा वेतन बढ़ोतरी का फैसला

LIC के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का फैसला 1 अगस्त, 2022 से लागू माना जाएगा। यानी कर्मचारियों को इस अवधि का एरियर भी मिलेगा। एलआईसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वेतन बढ़ोतरी से जुड़ी खबर का ऐलान किया है। इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार ने 1 अगस्त 2022 से 1.10 लाख कर्मचारियों के लिए 17 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। यानी LIC के कर्मचारियों को अब 2 साल का एरियर भी मिलेगा।

 

 

NPS में बढ़ा कंट्रीब्यूशन

केंद्र सरकार ने LIC के कर्मचारियों के लिए एनपीएस यानी नेशनल पेंशन सिस्टम में कंट्रीब्यूशन को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दिया। इससे 1 अप्रैल 2010 के आसपास ज्वाइन करने वाले 24000 कर्मचारियों को बड़ा फायदा पहुंचेगा।

LIC के पेंशनर्स को भी मिला तोहफा

सरकार ने LIC के 30 हजार पेंशनर्स को वन-टाइम मुआवजा देने पर भी फैसला किया है। ये मुआवजा एलआईसी के पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को मिलेगा। इससे पहले सरकारी बैंकों के 8.50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी का भी ऐलान किया जा चुका है।

हाल ही में बढ़ा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

इससे पहले केंद्र सरकार ने सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों के DA में 4 प्रतिशत का इजाफा किया था। इसके बाद उनका डीए बढ़कर 46% से 50% हो गया। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2024 से लागू किया गया है। इसका सीधा फायदा 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के अलावा करीब 68 लाख पेंशनर्स को होगा।

ये भी देखें : 

होली से पहले 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, जानें कितना बढ़ा DA

Read more Articles on
Share this article
click me!