Business News

होली से पहले 50 लाख कर्मचारियों को तोहफा, जानें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

Image credits: freepik

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4% का इजाफा

केंद्र सरकार ने होली से ठीक पहले केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4% का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का डीए 46% से बढ़कर 50% हो गया है।

Image credits: Getty

जानें कब से मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2024 से मिलेगा। इसका फायदा 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को होगा।

Image credits: Getty

DA 50% होने से अब हाउस रेंट अलाउंस भी बढ़ जाएगा

DA 50% होने की वजह से अब हाउस रेंट अलाउंस भी बढ़ जाएगा। इसे 27, 18 और 9% से बढ़ाकर 30, 20 और 10% कर दिया जाएगा।

Image credits: Getty

केंद्र सरकार पर बढ़ेगा 12,868 करोड़ रुपए का बोझ

4% DA बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार पर करीब 12,868 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों का डीए अक्टूबर 2023 में 4% बढ़ाकर 46% किया गया था।

Image credits: Getty

50% DA होने पर कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

किसी कर्मचारी की बेसिक पे 24,000 रुपए है, तो फिलहाल 46% के हिसाब से डीए 11,040 रुपए होता है। डीए 50% होने पर अब यह 12000 रुपए होंगे। यानी सैलरी में हर महीने 960 रुपए बढ़ जाएंगे।

Image credits: freepik

हर 6 महीने में बढ़ता है DA

महंगाई भत्ते को सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाती है। ये वो पैसा है, जो बढ़ती महंगाई में सरकारी कर्मचारियों को बेहतर जीवनस्तर बनाए रखने के लिए दिया जाता है।

Image credits: freepik

सरकारी कर्मचारियों के अलावा पेंशनर्स को मिलता है DA का फायदा

DA का पैसा सरकारी कर्मचारियों के अलावा पेंशनधारकों को भी मिलता है। केंद्र के 68 लाख पेंशनर्स को भी इस महंगाई भत्ते का फायदा मिलेगा।

Image credits: freepik

सरकार ने PM उज्ज्वला योजना को भी एक साल के लिए बढ़ाया

इसके अलावा केंद्र सरकार ने PM उज्ज्वला योजना को भी एक साल के लिए बढ़ा दिया है। मतलब अब लाभार्थियों को 300 रुपए की सब्सिडी एक साल के लिए और बढ़ गई है।

Image credits: freepik