कांग्रेस छोड़ने वाले गौरव वल्लभ कितने अमीर, जानें कहां से करते हैं कमाई

Published : Apr 04, 2024, 04:05 PM IST
 gourav vallabh joins bjp

सार

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस छोड़ दिया हैं। अब वह बीजेपी में शामिल हो गए है। उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा है। 2019 से लेकर 2013 के बीच में उनकी संपत्ति में 4 करोड़ रुपए की बढ़त हुई हैं।

बिजनेस डेस्क. लोकसभा चुनाव से पहले कई सारे नेता अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। या यू कहें कि कांग्रेस पार्टी से भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 3 अप्रैल को राहुल गांधी के करीबी विजेंदर सिंह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल गए है। वहीं 4 अप्रैल की सुबह कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस छोड़ दिया हैं। अब वह बीजेपी में शामिल हो गए है। उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने इसमें लिखा की कांग्रेस दिशाहीन तरीके से आगे बढ़ रही हैं। साथ ही जमीनी कार्यकर्ताओं से संपर्क टूट रहा हैं। उन्होंने कांग्रेस पर सनातन विरोधी होने के भी आरोप लगाए। गौरव पेशे से प्रोफेसर है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 से लेकर 2013 के बीच में उनकी संपत्ति में चार करोड़ रुपए की बढ़त हुई हैं।

जानें कितनी है गौरव की संपत्ति

चार साल में गौरव वल्लभ की संपत्ति में 4 करोड़ रुपए की कद्र नहीं होती है। उनकी टोटल नेटवर्थ करीब 11 करोड़ 56 लाख 59 हजार 986 रुपए है। इससे पहले वल्लभ ने साल 2019 में जमशेदपुर ईस्ट सीट से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा था। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय दिए हलफनामे में उनकी कुल संपत्ति 7 करोड़ 48 लाख 21 हजार 93 रुपए थी। बीते साल हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में हलफनामे में दी जानकारी के मुताबिक, 11 करोड़ 56 लाख 59 हजार 986 रुपए हो गई थी। यानी की उनकी नेटवर्थ में 4 करोड़ का इजाफा हुआ है।

बीते साल की मोटी कमाई

गौरव वल्लभ ने वित्तीय वर्ष में 2022-23 में उनकी आय 65 लाख 14 हजार 270 रुपए रही। वहीं उनकी पत्नी की आय 36 लाख 23 हजार 420 रुपए थी। उनके पास 6 लाख 30 हजार रुपए नकदी हैं जबकि उनके बैंक खाते में 1 करोड़ 57 लाख 89 हजार 600 रुपए जमा हैं। इसके अलावा 57 लाख 11 हजार 503 रुपए के गोल्ड बॉन्ड और 22 लाख 50 हजार रुपए के शेयर हैं।

गौरव वल्लभ की अचल संपत्ति

गौरव वल्लभ के एनएसएस और पोस्टल सेविंग्स स्कीम में 72 लाख रुपए से ज्यादा की रकम जमा हैं। उनके परिवार के पास 47 लाख रुपए के गहने भी है। उनके पास राजस्थान के कई शहरों में घर और जमीन है, जिसकी कीमत 3 करोड़ 17 लाख रुपए है। उनकी पत्नी के नाम गुरुग्राम में एक प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 58 लाख 8 हजार 796 रुपए है। गौरव वल्लभ और उनकी पत्नी के पास 4 करोड़ 75 लाख 43 हजार 796 रुपए की अचल संपत्ति है।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें