Crizac IPO Allotment: क्या आपको मिले शेयर? कैसे और कहां चेक करें स्टेटस

Published : Jul 07, 2025, 12:23 PM IST
Share Market

सार

Crizac IPO Allotment: क्राइजैक IPO अलॉटमेंट आज! BSE, NSE और रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करें। GMP भी जानें और देखें लिस्टिंग प्राइस का अनुमान।

Crizac IPO Allotment Status: क्राइजैक लिमिटेड आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला। 4 जुलाई की शाम तक इश्यू कुल 62.89 गुना सब्सक्राइब हुआ। सबसे ज्यादा 141.27 गुना बोलियां QIB कैटेगरी में मिलीं। वहीं, NII कैटेगरी में आईपीओ 80.07 गुना और रिटेल कैटेगरी में 10.74 गुना सब्सक्राइब हुआ। सोमवार 7 जुलाई को शेयरों का अलॉटमेंट होना है। अगर आपने भी इस इश्यू में पैसा लगाया है तो अलॉटमेंट कैसे चेक करें, आइए जानते हैं।

BSE की वेबसाइट पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

स्टेप नंबर 1- सबसे पहले BSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।

स्टेप नंबर 2 - अब इश्यू टाइप में 'इक्विटी' का ऑप्शन चुनें।

स्टेप नंबर 3- इसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू से 'Crizac Limited' सेलेक्ट करें।

स्टेप नंबर 4- अब अपना एप्लिकेशन नंबर या पैन नंबर भरें।

स्टेप नंबर 5 - इसके बाद कैप्चा कोड डालकर 'सर्च' बटन दबाएं। अब आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट की जानकारी आ जाएगी।

NSE पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

स्टेप नंबर 1- सबसे पहले NSE की वेबसाइट https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids पर जाएं।

स्टेप नंबर 2- अब इक्विटी एंड SME IPO में बिड डिटेल्स सिलेक्ट करें।

स्टेप नंबर 3- इसके बाद इश्यू सिम्बल में Crizac IPO चुनें।

स्टेप नंबर 3- इसके बाद PAN और एप्लिकेशन नंबर डालकर सबमिट करें। अब आपके सामने अलॉटमेंट की जानकारी आ जाएगी।

रजिस्ट्रार की वेबसाइट से कैसे चेक करें अलॉटमेंट प्रॉसेस?

  • सबसे पहले रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • इसके बाद ड्रॉपडाउन से Crizac Limited IPO सेलेक्ट करें।
  • अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या डीमैट अकाउंट नंबर में से कोई एक सबमिट करें। आपके सामने अलॉटमेंट की जानकारी आ जाएगी।

कितना चल रहा Crizac IPO का GMP?

Investorgain के मुताबिक, सोमवार 7 जुलाई को सुबह 11 बजे तक क्राइजैक के शेयर ग्रे मार्केट में 15.51% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। इस हिसाब से देखें तो स्टॉक अपने अपर प्राइस बैंड 245 से 38 रुपए+ यानी 283 रुपए के आसपास लिस्ट हो सकता है। हालांकि, जरूरी नहीं कि रियल मार्केट में लिस्टिंग जीएमपी के आधार पर ही हो। बता दें कि ये इश्यू बुधवार 9 जुलाई को BSE, NSE पर एक साथ लिस्ट होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सूचना के लिए है। शेयर बाजार में निवेश तमाम जोखिमों के अधीन है। किसी भी स्टॉक में निवेश से पहले किसी अच्छे एक्सपर्ट की राय जरूर लें)

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?