
Crorepati Stock : 2 रुपए का एक पेनी स्टॉक (Penny Stock) करोड़पति बनाने वाला स्टॉक निकला। 5 साल पहले इसमें सिर्फ 1 लाख रुपए लगाने वाले आज 2 करोड़ के मालिक हैं। इस शेयर का मल्टीबैगर रिटर्न धांसू रहा है। पांच साल में इसमें करीब 26589% का जबरदस्त उछाल आया है। यह आदित्य विजन लिमिटेड का शेयर (Aditya Vision Share) है। बुधवार, 12 फरवरी को इस स्टॉक में 0.42% की गिरावट आई और यह 414.35 रुपए पर बंद हुआ।
आदित्य विजन के शेयर का 52 वीक हाई लेवल BSE पर 574.95 रुपए का है। 23 दिसंबर 2019 को इस शेयर की कीमत सिर्फ 1,98 रुपए थी। अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस शेयर में सिर्फ 40 हजार रुपए लगाए होते तो इस लेवल तक उसकी वैल्यू बढ़कर 1 करोड़ से ज्यादा हो गई होती। 1 लाख लगाने वालों की रकम बढ़कर 2.66 करोड़ रुपए हो गई होती।
पिछले कुछ समय से इस शेयर में गिरावट बनी हुई है। एक महीने के दौरान ही यह 15.33% तक गिर गया है। छह महीने में यह 2.66% तक टूटा है। Aditya Vision ने 27 अगस्त 2024 को 1:10 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट किया था। तब निवेशकों के पास 10 रुपए फेस वैल्यू वाला 1 शेयर था, उन्हें 1 रुपए फेस वैल्यू के 10 शेयर मिले थे। स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयर के भाव बदल गए थे।
2 रुपए के पान से बना धनवान! कहानी उस शख्स की जिसने खड़ी कर दी 2500 Cr की कंपनी
Aditya Vision एक मॉर्डन मल्टी ब्रांड कंज्यूमर इले्क्ट्रॉनिक रिटेल चेन है। बिहार के पटना में 1999 में इसकी शुरुआत एक रिटेल स्टोर के तौर पर हुई थी। अब यह बिहार के अलावा झारखंड और यूपी के कई शहरों में मौजूद है। खासकर पूर्वांचल इलाके में कंपनी का कारोबार चलता है।
आदित्य विजन लिमिटेड सितंबर 2024 तिमाही में 12.21 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट कमाया था, जो पिछले साल की समान तिमाही से 26.8% ज्यादा है। कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 20% बढ़कर 375.85 करोड़ रुपए हो गया है। EBITDA में 30% का इजाफा हुआ है और यह 23 करोड़ से बढ़कर 30 करोड़ रुपए हो गया है। EBITDA मार्जिन भी 8.0% तक बढ़ गई है।
नोट- किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें
बगैर कुछ किए ही सेट हो गई उसकी लाइफ, जिसने खरीदा 76 पैसे वाला ये Stock!
तिजोरी भरनेवाला मल्टीबैगर! 50 Cr का ठेका मिलने के बाद तो रुकने वाला नहीं ये शेयर
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News