
Delhi to Bengaluru Cheapest Flight: अगर आप भी जल्द ही दिल्ली से बेंगलुरू की यात्रा प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आप ही के लिए है। कई एयरलाइंस इन दिनों बेहद सस्ते दाम पर हवाई टिकट उपलब्ध करा रही हैं। इनके जरिये आप ट्रेन से भी कम किराए और समय में प्लेन से अपना सफर पूरा कर सकते हैं। जानते हैं ऐसे ही ऑफर के बारे में।
goibibo की वेबसाइट के मुताबिक, 16 जुलाई को दिल्ली से बेंगलुरू के लिए Akasa Air की फ्लाइट महज 4958 रुपए में मिल रही है। इसकी पहली उड़ान सुबह 11.40 पर दिल्ली से टेकऑफ कर दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर बेंगलुरू लैंड करेगी। वहीं, दूसरी उड़ान रात बजकर 55 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरके रात 1 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी।
17 जुलाई को भी Akasa Air की उड़ान रात 9.55 पर दिल्ली से टेकऑफ कर देर रात 1 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसका इकोनॉमी क्लास का किराया भी 4958 रुपए है। वहीं, 18 और 20 जुलाई को इसी फ्लाइट का टिकट 5107 रुपए में मिल रहा है।
दिल्ली से बेंगुलुरू के लिए अगर आप 22 से 26 जुलाई के बीच टिकट बुक करते हैं तो Akasa Air की उड़ान 4958 रुपए में उपलब्ध है। हालांकि, अलग-अलग दिनों के हिसाब से इनकी टाइमिंग डिफरेंट है।
अगर आप ट्रेन द्वारा दिल्ली से बेंगलुरू का सफर करते हैं तो राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट AC का किराया 7300 रुपए है। वहीं सेकेंड एसी में 4800 रुपए लगेंगे। इसके अलावा कर्नाटक एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में आपको 5550 रुपए खर्च करने होंगे। यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी का किराया 5935 रुपए, जबकि कर्नाटका संपर्क क्रांति में 5815 रुपए लगेंगे।
ट्रेन द्वारा दिल्ली से बेंगलुरू का सफर पूरा करने में आपको 34 से 45 घंटे का समय लगेगा। वहीं, प्लेन से आप इसे सिर्फ 3 घंटे में पूरा कर सकते हैं।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News