
Gold Buying Options: धनतेरस और दिवाली का समय सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस मौके पर लाखों लोग सोना खरीदते हैं, क्योंकि इसे संपत्ति और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। लेकिन अब निवेशक सिर्फ गहनों में नहीं बल्कि स्मार्ट तरीके से सोने में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में Gold ETFs और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (SGBs) सेफ और टैक्स-इफिशिएंट ऑप्शन साबित होते हैं। ये निवेश न सिर्फ पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन देते हैं, बल्कि आयकर अधिनियम के तहत टैक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं। आइए जानते हैं इनके फायदे...
गोल्ड ईटीएफ म्यूचुअल फंड यूनिट्स हैं जो स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड होती हैं और सोने की कीमत को ट्रैक करती हैं। इसका मतलब है कि बिना फिजिकल गोल्ड खरीदे आप इसमें निवेश कर सकते हैं।
दिवाली जैसे अवसर पर सोने की कीमत बढ़ सकती है, इसलिए ETFs में धीरे-धीरे SIP या ट्रांजेक्शन करें। एक्सपर्ट्स के अनुसार, लॉन्ग टर्म के लिए रखने पर टैक्स के फायदे मिलते हैं। अगर गोल्ड ईटीएफ में लॉन्ग या शॉर्ट टर्म कैपिटल लॉस होती है, तो उसे अन्य गेन से सेट-ऑफ किया जा सकता है। अनयूज्ड लॉस को 8 एसेसमेंट ईयर्स तक कैरी फॉरवर्ड किया जा सकता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (SGBs) को RBI की तरफ से जारी किए जाते हैं और इसमें सोने की कीमत में बढ़ोतरी के साथ 2.5% सालाना फिक्स्ड इंटरेस्ट भी मिलता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, SGBs लॉन्ग टर्म के निवेशकों के लिए बेहतरीन हैं, क्योंकि मैच्योरिटी पर टैक्स-फ्री रिटर्न मिलता है।
| फैक्टर | फिजिकल गोल्ड | गोल्ड ETFs,SGBs |
|---|---|---|
| सेफ्टी | चोरी का खतरा | सुरक्षित, बैंक/स्टॉक एक्सचेंज में |
| टैक्स | LTCG टैक्स + मेकिंग चार्ज | टैक्स लाभ और कैपिटल लॉस सेटऑफ |
| लिक्विडिटी | तत्काल कैश पाना कठिन | तुरंत बेचा जा सकता है |
| खर्च | मेकिंग चार्ज + स्टोरेज | कोई अतिरिक्त खर्च नहीं |
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। इसमें दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। सोने, Gold ETFs या Sovereign Gold Bonds (SGBs) में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या निवेश विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें। निवेश में जोखिम शामिल होता है और पिछले रिटर्न भविष्य में होने वाले रिटर्न की गारंटी नहीं है।
इसे भी पढ़ें- दिवाली से पहले सोना ₹1.26 लाख पार, लेकिन ये 7 बातें जानना जरूरी
इसे भी पढ़ें- Gold Price: धनतेरस से पहले कितना महंगा हुआ सोना, पिछले साल की तुलना में 4 गुना बढ़ी कीमत
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News