
नई दिल्ली. गूगल ऐप पर अब भी कई सारे लोन ऐप्स मौजूद है, जो आम लोगों को आसानी से लोन मुहैया करवा रहे है। इतना ही नहीं ये ऐप्स उपभोक्ता से वसुली के लिए अवैध तरीका इख्तियार कर रहे है। बीते साल गूगल ने दावा किया था कि इस तरह के एप्स के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की थी।
विश्व भर में तकनीकी समस्याओं को उजागर करने वाली संस्था रेस्ट ऑफ वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, एक दर्जन से ज्यादा शिकारी लोन ऐप्स गूगल के प्ले स्टोर पर मौजूद है। ये ऐप्स मैक्सिको और भारत सहित कई देश में कर्जदारों को परेशान कर रहे है।
अब समझें शिकारी ऐप क्या है
कुछ लोन ऐप आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को टारगेट करते है। इनमें ये ऐप छोटी सी रकम पर भारी ब्याज वसूल करते है। फिर लोन चुकाने से पहले ही ये फर्जी ऐप पैसा वापस लेने के लिए अवैध तरीके अपनाते है।
शिकारी ऐप कैसे बनाते है शिकार
ये लोन ऐप यूजर को ऐप इंस्टॉल करते समय गैलरी, कैमरा और कॉन्टैक्ट लिस्ट एक्सेस करवाते है। फिर कर्ज लिए हुए पैसे न चुकाने की स्थिति में किसी तस्वीर को एडिट कर अश्लील बनाते है। फिर ये एडिट की अश्लील तस्वीर को दोस्तों या परिवार के सदस्यों को भेजने की धमकी देते हैं। इसके अलावा यूजर्स का डाटा किसी थर्ड पार्टी ऐप के साथ साझा भी किया जाता है।
मैक्सिको में 15 शिकारी एप एक्टिव
रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सिको से 15 शिकारी ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मिले है। इन 15 में से 12 एप ने सीधे तौर पर गैलरी और कॉन्टैक्ट का एक्सेस मांगा है। पेरू में 10 शिकारी एप मिले है।
गूगल बोला- हम लगातार कार्रवाई कर रहे
शिकारी ऐप्स के मामले में गूगल के अधिकारी रिकार्डो जमोरा लोपेज का कहना है कि हमें इस तरह के मामलों की जानकारी है। इसे हम बेहद गंभीरता से ले रहे है। साथ ही इस तरह के ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा रहे है। हम एंड्रॉयड यूजर्स के लिए सुरक्षित प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोपेज का कहना है कि इस मामले में मैक्सिको में जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें
यूएन की सदस्यता पर टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने किया भारत का समर्थन, जानें क्या बोले मस्क
राम मंदिर में VIP पास दिलाने के नाम पर सायबर क्राइम, अगर फंस जाए तो ये करें
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News