
Anant Ambani Radhika merchant Wedding First Pic: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे एक-दूजे की आंखों में खोए नजर आए। दूल्हा-दुल्हन के तौर पर अनंत-राधिका ऐसे लगे मानों दो दिल एक जान हों। बता दें कि 12 जुलाई को अनंत-राधिका परिणय सूत्र में बंध गए।
वरमाला में अनंत के दोस्तों ने दूल्हे को उठाया
वरमाला के दौरान अनंत अंबानी के दोस्तों ने उन्हें उठा लिया। वहीं, दुल्हन राधिका को भी उनके दोस्त और फैमिली वालों ने उठाया। इसके साथ ही वर-वधू ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। बैकग्रांउड में रामायण का गीत 'श्री रघुवर कोमल कमलनयन को, पहनाओ जयमाला, यह पुण्य मुहूर्त स्वर्णिम अवसर, फिर नहीं आने वाला, पहनाओ जयमाला' बजता रहा।
तमाम VVIP मेहमान बने शादी के गवाह
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में देश-विदेश से तमाम VVIP मेहमानों ने शिरकत की। इनमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी पत्नी के अलावा कार्दशियां सिस्टर, WWE के रेसलर जॉन सीना, सिंगर रेमा, बच्चन परिवार, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, कियारा आडवाणी, रजनीकांत, नयनतारा, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, अनिल कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, अनिल कपूर, सोनम कपूर समेत कई बॉलीवुड, हॉलीवुड और इंटरनेशनल सेलेब्रिटी शामिल हुए।
15 जुलाई तक चलेंगे अनंत-राधिका की शादी के कार्यक्रम
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद समारोह है। इसमें तमाम मेहमान वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। इस इवेंट के लिए ड्रेस कोड इंडियन फॉर्मल रखा गया हैं। इसके बाद 14 जुलाई को मंगल उत्सव होगा। वहीं, इसके अगले दिन यानी सोमवार 15 जुलाई को ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होगा। रिसेप्शन रिलायंस जियो वर्ल्ड में शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा। बता दें कि अनंत-राधिका की शादी में देश-विदेश से करीब 1200 से ज्यादा मेहमानों ने शिरकत की।
ये भी देखें :
अनंत अंबानी की दुल्हन राधिका का First Bridal Look, देखें 8 PHOTOS
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News