आगे-आगे मां...पीछे बेटे का हाथ थामे दिखे मुकेश अंबानी, भाई को दुलारती नजर आईं ईशा

Published : Jul 12, 2024, 06:51 PM IST
Anant ambani radhika merchant wedding latest pic

सार

अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। शादी BKC स्थित रिलायंस जियो वर्ल्ड में होगी, जिसके लिए अंबानी फैमिली वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुकी है। 

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के लिए अंबानी फैमिली वेडिंग वेन्यू रिलायंस जियो वर्ल्ड पहुंच चुकी है। सबसे आगे अनंत की मां नीता अंबानी पारंपरिक गणेश प्रतिमा लिए नजर आईं। वहीं उनके पीछे मुकेश अंबानी बेटे का हाथ थामे दिखे।

छोटे भाई अनंत को दुलारती दिखीं बहन ईशा अंबानी

अनंत अंबानी की शादी से पहले कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें अनंत बहन ईशा और मम्मी-पापा संग नजर आ रहे हैं। इस दौरान मां नीता अंबानी आगे-आगे चलती दिख रही हैं, जबकि पापा मुकेश अंबानी बेटे अनंत का हाथ थामे चल रहे हैं। वहीं, बहन ईशा अंबानी भाई अनंत को दुलारते हुए उनके बाल संवारती दिख रही हैं।

बेटे की शादी में नीता ने पहना डिजाइनर घाघरा

शादी से पहले होनेवाले दूल्हेराजा अनंत अंबानी गोल्डन शेरवानी में नजर आए। वहीं बेटे की शादी के लिए नीता अंबानी ने अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइनर घाघरा पहना। अनंत की शादी में बड़े बेटे आकाश अंबानी पिंक कुर्ते-पायजामे में दिखे, जबकि मुकेश अंबानी व्हाइट कलर की शेरवानी और ब्लैक शूज में पोज देते नजर आए।

रात साढ़े 9 बजे फेरों की रस्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत-राधिका के फेरों की रस्म और मिलनी रात साढ़े 9 बजे होगा। इससे पहले 8 बजे वरमाला होगी। शादी में देश-विदेश से करीब 1200 मेहमान शामिल हो रहे हैं। शादी के बाद 13 जुलाई को अनंत-राधिका के लिए शुभ आशीर्वाद समारोह रखा गया है, जिसमें तमाम मेहमान नव दंपति को आशीर्वाद देंगे। वहीं, 14 जुलाई को मंगल उत्सव होगा। इसके बाद 15 जुलाई को रिलायंस जियो वर्ल्ड में शाम साढ़े 7 बजे से ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होगा।

ये भी देखें : 

Anant-Radhika Wedding: शादी से पहले एक फ्रेम में दिखी अंबानी फैमिली, पिंक लहंगे ने बड़ी बहू की खूबसूरती में लगाया चार चांद

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr