
Aadhaar Update : UIDAI ने आधार अपडेट की फ्री सुविधा को 1 साल और बढ़ा दिया है। अब आप 14 जून 2026 तक बिना किसी चार्ज के अपना आधार ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। लेकिन अगर आपने आधार में अभी तक ई-केवाईसी या एड्रेस अपडेट नहीं किया है, तो आगे कई सरकारी स्कीम्स का फायदा रुक सकता है। राशन कार्ड, गैस सब्सिडी, पेंशन, स्कॉलरशिप या पीएम किसान योजना इनमें से किसी भी सुविधा के लिए आधार सही और अपडेटेड होना जरूरी है। आइए जानते हैं आधार अपडेट न होने पर कौन-कौन सी 10 जरूरी सरकारी सुविधाएं हाथ से निकल सकती हैं और घर बैठे आधार को फ्री में अपडेट करने का सबसे सिंपल तरीका..
इस योजना में 2,000 रुपए की किस्त चार-चार महीने में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। लेकिन अगर आपका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं है या EKYC अधूरी है, तो किस्त अटक सकती है।
एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी सीधे बैंक में आती है। आधार लिंकिंग न होने पर पूरा बिल भरना पड़ेगा बिना सब्सिडी।
NFSA के तहत सस्ता अनाज पाने के लिए आधार अपडेट होना जरूरी है। अगर नाम गलत हो या OTP मोबाइल नंबर पर न आए तो यह सुविधा नहीं मिलेगी।
बुजुर्गों को पेंशन के लिए आधार वैरिफिकेशन जरूरी है। गड़बड़ी हुई तो पेंशन की रकम अटक सकती है।
छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप अब DBT (Direct Benefit Transfer) के तहत आधार से जुड़ी होती है। एक भी डॉक्यूमेंट गलत और पैसे रुक सकते हैं।
मनरेगा वर्कर्स को मज़दूरी भुगतान भी आधार से जुड़ा है। वेरिफिकेशन में नाम-मिसमैच हुआ तो पेमेंट होल्ड पर चला जाएगा।
जीरो बैलेंस अकाउंट पर मिलने वाले फायदे जैसे इंश्योरेंस और ओवरड्राफ्ट आधार पर बेस्ड हैं। अगर यह अपडेट नहीं तो फायदे मिस हो जाएंगे।
किसानों को मिलने वाले किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज, सब्सिडी और बीमा फायदा तभी मिलेंगे जब आधार और बैंक लिंकिंग सही हो।
5 लाख तक का बीमा बिना खर्च के मिलता है, लेकिन आधार से वेरिफिकेशन जरूरी है। गलत DOB या नाम और आप क्लेम से बाहर हो सकते हैं।
कई सरकारी भर्तियों में eKYC और रजिस्ट्रेशन के लिए आधार अनिवार्य है। डॉक्यूमेंट मिसमैच का मतलब फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।