
बिजनेस डेस्क. लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को आए। उस दिन शेयर मार्केट में भारी गिरावट आई। उस दिन अडानी के लगभग सारे शेयरों में 20% से ज्यादा गिरावट आई थी। लेकिन 5 जून को उनके शेयरों फिर से तेजी देखने को मिली। लेकिन सात जून यानी आज सुबह शेयरों में 15% गिरावट देखने को मिली। अब फिर से इनमें तेजी देखने को मिली। जिन शेयरों में तेजी आई है उनमें ACC, अंबुजा सीमेंट, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी पोर्ट्स शामिल है। इसमें 3 से 8% की तेजी आई है।
इन शेयरों में आई गिरावट
5 जून की सुबह अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 15% की गिरावट आई। वहीं, अडानी पावर में 12% की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स और अडानी टोटल गैस में 6 से 9% की गिरावट आई थी।
20% की आई थी बाजार में गिरावट
लोकसभा चुनाव के नतीजों के दौरान निवेशकों में अडानी शेयरों के प्रति निराशा देखने को मिली। उस 10 कंपनियों के शेयर प्राइज में गिरावट देखने को मिली। 4 जून को अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 20% की भारी गिरावट आई। वहीं, अंबुजा सीमेंट, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी ग्रीन, NDTV, ACC, अडानी टोटल गैस और अडानी गैस के शेयरों में 12-18% की गिरावट देखी गई थी। ऐस में अडानी के 10 शेयरों का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपए कम हुआ। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से हुए नुकसान के लगभग 16 महीने बाद कंपनी का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।
फिर से अंबानी ने अडानी को पछाड़ा
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडानी 111 अरब नेटवर्थ के साथ वह विश्व में 11वें पायदान पर पहुंच गए और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। लेकिन लोकसभा चुनावों के नतीजों के साथ उनका ये तमगा भी छिन गया। दुनिया के अमीरों की सूची में वह 15 वें पायदान पर खिसक गए। इसके साथ ही मुकेश अंबानी अडानी को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए। लेकिन चुनावों के नतीजों का असर मुकेश अंबानी की संपत्ति पर असर पड़ा हैं। उस दिन उन्हें 8.99 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। अब उनकी नेटवर्थ 106 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, अब वह दुनिया के 11वें सबसे अमीर इंसान हैं।
यह भी पढ़ें…
गिरावट के बाद 2 दिन में निवेशकों ने कमाए 21 लाख करोड़, चंद्रबाबू नायडू से जुड़े शेयरों में तेजी
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News