अमीरों की लिस्ट में टॉप-35 से भी बाहर हुए अडाणी, जानें एक महीने में कितनी घटी उनकी दौलत

Published : Feb 27, 2023, 03:12 PM ISTUpdated : Feb 27, 2023, 03:21 PM IST
Adani Net worth

सार

कभी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स रहे गौतम अडाणी अब अमीरों की लिस्ट में टॉप-35 में भी नहीं रह गए हैं। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही अडाणी ग्रुप के शेयरों में जबर्दस्त बिकवाली देखी जा रही है। 

Gautam Adani Net Worth: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही अडाणी ग्रुप के शेयरों में जबर्दस्त बिकवाली देखी गई। इसके साथ ही उनकी दौलत भी लगातार घटती जा रही है। कभी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स रहे गौतम अडाणी अब अमीरों की लिस्ट में टॉप-35 में भी नहीं रह गए हैं। पिछले एक महीने के दौरान उनकी संपत्ति में करीब 77% की भारी गिरावट आई है।

अमीरों की लिस्ट में अब कहां हैं अडाणी?

फोर्ब्स की रियलटाइम बिलियनेयर्स लिस्ट में अडाणी की पोजिशन हर दिन नीचे आ रही है। यहां तक कि कभी इसमें टॉप-3 में शामिल रहे गौतम अडाणी अब 38वें नंबर पर पहुंच गए हैं। एक समय उनकी कुल संपत्ति 135 बिलियन डॉलर थी, जो अब घटकर महज 33.2 बिलियन डॉलर रह गई है।

टॉप-10 में भारत से सिर्फ मुकेश अंबानी :

फोर्ब्स की रियलटाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के टॉप-10 में भारत से अब सिर्फ मुकेश अंबानी का नाम ही शामिल है। अंबानी 83.1 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 8वें नंबर पर काबिज हैं। इस लिस्ट में टॉप पर फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ट और दूसरे नंबर पर एलन मस्क हैं। इनकी कुल नेटवर्थ क्रमश: 205.9 और 190.8 बिलियन डॉलर है।

एक महीने में 65% गिर चुका अडाणी का ये शेयर :

एक महीने पहले तक अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 3400 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद शेयर की जबर्दस्त पिटाई हुई और एक समय यह 1000 रुपए तक पहुंच गया था। हालांकि, बाद में कुछ रिकवरी के बाद फिलहाल यह 1200 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। यह शेयर पिछले एक महीने में 65% तक टूट चुका है। इसी तरह ग्रुप के बाकी शेयरों में भी 70 से 80% तक की गिरावट है। 

अडाणी ग्रुप के शेयरों की कीमत :

अडाणी एंटरप्राइजेज1193 रुपए
अडाणी पोर्ट्स559
अडाणी ट्रांसमिशन676
अडाणी टोटल गैस714
अडाणी विल्मर344
अडाणी पावर139
अडाणी ग्रीन एनर्जी462
ACC1692
अंबुजा सीमेंट329
NDTV181

ये भी देखें : 

केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले मिल सकती है गुड न्यूज, जानें कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें