
Gold Price Big Drop Alert : क्या 90 हजार में 10 ग्राम मिलने वाला सोना 56,000 रुपए तक सस्ता होने वाला है? एक ऐसा दावा किया गया है, जिसे जानकर गोल्ड लवर्स की आंखें चमक उठी हैं। चर्चा तेज है कि आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमत (Gold Price) काफी ज्यादा नीचे आ सकती है। यानी अगर ऐसा हुआ तो आज के हिसाब से एक तोला सोना सिर्फ 34,000 रुपए में मिल जाएगा। अब सवाल ये कि क्या ये सिर्फ अफवाह है या इसमें कोई सच्चाई भी है? आइए जानते हैं...
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के मॉर्निंगस्टार के एनालिस्ट जॉन मिल्स ने दावा किया है कि आने वाले कुछ सालों में सोने का भाव 38% तक गिर सकता है। ऐसा हुआ तो भारत में सोने का भाव 55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सोने में यह गिरावट क्यों आएगी, इसके लिए कुछ कारण भी बताए हैं।
सोने के कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट की पहली वजह सरप्लस सप्लाई हो सकती है। 2024 की दूसरी तिमाही में माइनिंग प्रॉफिट 950 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था। ग्लोबल स्टोरेज 9% बढ़कर 2,16,265 टन पहुंच गया है। गोल्ड की सप्लाई में इजाफा होने से डिमांड में कमी आई है। दुनिया के सेंट्रल बैंक से अधिग्रहण कम रहने की उम्मीद है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के सर्वे के मुताबिक, 71% केंद्रीय बैंक गोल्ड रिजर्व को कम करने या इसे बनाए रखने का प्लान है।
साल 2024 में गोल्ड सेक्टर में मर्जर और अधिग्रहण में 32% तक की बढ़ोतरी आई, जो बाजार में कीमतों के लिहाज से हाई लेवल पर है। अभी भी सोने का रेट काफी ऊंचा है। यह एक लाख रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है।
अलग-अलग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन जैसे बैंक ऑफ अमेरिका ने सोने की कीमतों बढ़ने की उम्मीद जताई है। अगले दो सालों में सोने की प्राइस 3,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं, गोल्डमैन सेक्स के अनुसार, इस साल के आखिरी तक सोने का रेट 3,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। भारतीय बाजार में यह कीमत 1 लाख रुपए प्रति ग्राम तक पहुंच सकती है।
भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से तेजी बनी हुई है। हालांकि, इस हफ्ते अभी गिरावट देखने को मिल रही है। अभी दिल्ली समेत ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Rate Today) 90,520 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News