गोल्ड खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अभी इतना सस्ता होगा सोना

Published : Nov 16, 2024, 10:14 AM IST
Gold

सार

पिछले 10 दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। डॉलर की मजबूती, मुनाफा वसूली और क्रिप्टोकरेंसी की बढ़ती मांग इसके मुख्य कारण हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कीमतें अभी और गिर सकती हैं।

बिजनेस डेस्क : सोने के दाम में पिछले 10 दिनों से लगातार गिरावट जारी है। उम्मीद की जा रही थी कि वेडिंग सीजन में सोना और भी महंगा हो सकता है लेकिन कीमतें बढ़ने की बजाय घटने लगी हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, दिवाली के दिन यानी 31 अक्टूबर 2024 से सोने में गिरावट आने लगी। इस हफ्ते सोने के दाम काफी घट गए हैं। 16 नवंबर, 2024 को 24 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate Today) 75,920 रुपए प्रति 10 ग्राम रुपए पहुंच गया है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि क्या सोना अभी और सस्ता होगा, अगर हां तो कितना?

सोना क्यों सस्ता हो रहा है

1. डॉलर की मजबूती

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में डोनॉल्ड ट्रंप की जीत के बाद से ही डॉलर की कीमतों में उछाल है। 10 दिनों में डॉलर इंडेक्स 7% तक मजबूत हो गया है। दुनिया में बड़े स्तर पर डॉलर या सोने में ही इन्वेस्ट होता है। ऐसे में अमेरिकी डॉलर मजबूत होने पर सोने की कीमतों में गिरावट आने लगती है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने से डॉलर को मजबूती मिलेगी, इसलिए उसकी डिमांड बढ़ रही है और सोना सस्ता हो रहा है। डॉलर के मजबूत होने का एक और कारण USA में ब्याज दरों की पॉलिसी में बदलाव है। ब्याज दर में कटौती की संभावना 2% की बजाय सिर्फ 0.75% ही है।

2. मुनाफा वसूली

इसी साल 1 जनवरी से 30 अक्टूबर तक 10 महीनों में ही सोने के रेट 20% तक बढ़ गए थे। फेस्टिव सीजन में इसकी डिमांड और भी ज्यादा बढ़ गई। दिवाली के बाद से मुनाफा वसूली होने लगी, जिसकी वजह से मांग घटी और सोने के दाम में गिरावट आने लगी।

3. क्रिप्टो करेंसी की डिमांड बढ़ी

ट्रंप की जीत के बाद एक बार फिर क्रिप्टो मार्केट में उछाल आ गया है। 14 नवंबर को एक बिटकॉइन की कीमत जहां 91,451.60 डॉलर यानी 77.25 लाख रुपए थी, जो 10 दिनों में ही 36.40% तक बढ़ गया है। ऐसे में दुनिया के कई निवेशक क्रिप्टोकरेंसी में अपना पैसा लगा रहे हैं।

4. दुनिया में चल रही टेंशन में कमी

पिछले कुछ सालों में पूरी दुनिया में टेंशन चल रही है। दुनिया की उथल-पुथल के बीच सोना सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। एक तरफ रूस-यूक्रेन वॉर और इजराइल-हमास जंग से सोने की कीमतों में इजाफा हो रहा है। पिछले 15 दिनों से नई जंग और तनाव की शुरुआत नहीं हुई है, जिसकी वजह से सोने के दाम में गिरावट है।

क्या सोने में गिरावट अभी जारी रहेगी

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने के दाम में अभी और भी गिरावट आ सकती है। यह गिरावट 2 से 3 हफ्तों तक जारी रह सकती है। एक अनुमान है कि 24 कैरेट सोने का रेट 71,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो सकता है। सर्राफा बाजार में स्थिरता जनवरी 2025 के आखिरी तक आ सकती है, क्योंकि तब तक ट्रंप की पॉलिसीज भी साफ हो जाएंगी। हालांकि, इसके बाद भी सोने के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

क्या 2025 में सोना 1 लाख रुपए हो जाएगा

मार्केट एक्सपर्ट्स को इसकी संभावना कम ही है। उनका मानना है कि साल 2025 के आखिर तक 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों (Gold Price in 2025) 85,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास तक रह सकती हैं। ऐसे में सोने में निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है।

इसे भी पढ़ें

सोना खरीदने जा रहे हैं? जान लें आज क्या है 22-24K गोल्ड का रेट

 

1.50 रुपए वाले शेयर का धमाल, 3 लाख के बना दिए 1 करोड़

 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr