..तो 1.30 लाख रुपए तोला होगा Gold, सोने की कीमतों को लेकर किसने डराया

Published : Apr 14, 2025, 07:25 PM ISTUpdated : Apr 14, 2025, 07:28 PM IST

Gold Price Prediction: अमेरिका-चीन में बढ़ते टैरिफ वॉर से सोने की कीमतों में आग लग सकती है। ये अनुमान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने लगाया है। उसके मुताबिक, हालात बिगड़े तो सोने की कीमत 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं।

PREV
17
14 अप्रैल को सोना 93,353 रुपए प्रति 10 ग्राम

पिछले कुछ महीनों से सोने की कीमतों में जबर्दस्त उछाल देखा गया है। 14 अप्रैल को सोना 93,353 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

27
इंटरनेशनल मार्केट में 4,500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है Gold

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान लगाया है कि अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंका के बीच इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

37
भारत में सोना 1.30 लाख रुपए प्रति 10 तक पहुंचने की संभावना

इंटरनेशनल रेट के हिसाब से देखें तो भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

47
कैरेट के हिसाब से Gold का भाव

कैरेट के हिसाब से देखें तो फिलहाल 18 कैरेट गोल्ड का भाव 70,015 रुपए, 22 कैरेट का 85,511 रुपए और 24 कैरेट सोना 93,353 रुपए चल रहा है।

57
2025 में कितना महंगा हुआ सोना

1 जनवरी, 2025 को 24 कैरेट शुद्ध सोना 76,162 रुपए था जो अब बढ़कर 93,353 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। यानी साढ़े तीन महीने में गोल्ड 17,190 रुपए महंगा हो चुका है।

67
2024 में कितने बढ़े सोने के दाम

2024 की बात करें तो 1 जनवरी को सोना 63352 रुपए था। वहीं, 31 दिसंबर को ये उछलकर 76162 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यानी पिछले साल सोना 12810 रुपए महंगा हुआ।

77
क्यों तेजी से बढ़ रहे सोने के भाव

सोने में तेजी का सबसे बड़ा कारण ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी है, जिससे ट्रेड वॉर की आशंका बढ़ गई है। इसके चलते लोगों ने सोने में निवेश बढ़ा दिया है। मंदी से पहले सोने में पैसा लगाना सेफ माना जाता है।

Recommended Stories