Gold Price Rise 5 Reasons : सोना शनिवार, 12 अप्रैल को नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। 10 ग्राम सोने का दाम 1 लाख रुपए से बस कुछ ही दूर है। पिछले कुछ समय से सोने की चमक तेजी से बढ़ी है और कई रिकॉर्ड भी टूटे हैं। आइए जानते हैं इसके 7 सॉलिड कारण...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी की वजह से ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढ़ने की रफ्तार स्लो हो सकती है। ग्लोबल मंदी की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसे में लोग सोने में निवेश बढ़ाने लगे हैं। मंदी के दौर में यह सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है।
27
2. इकोनॉमी में सुस्ती का डर
अमेरिका में मंदी का डर और महंगी बढ़ने की आशंका की वजह से फेडरल रिजर्व बैंक पर ब्याज दरें घटाने का दबाव है। इसकी वजह से भी सोने के भाव को सपोर्ट मिल रहा है।
37
3. जियोपॉलिटिकल टेंशन
मध्य-पूर्व, यूरोप और एशिया में लगातार बढ़ रही जियोपॉलिटिकल टेंशन और चीन-अमेरिका विवाद से निवेशकों का भरोसा डगमगा रहा है। जिसकी वजह से उन्होंने सोने में निवेश बढ़ा दिया है और कीमतों में उछाल आने लगी हैं।
डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर हुआ है, जिसकी वजह से भी सोने की कीमतों की रफ्तार बढ़ी है। जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इंपोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च किए जाते हैं। इस साल 2025 में अब तक रुपए में करीब 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने के रेट पर दबाव बढ़ा है।
57
5. सेंट्रल बैंक की भारी खरीदारी
दुनिया में बढ़ती अनिश्चितता को देखते हुए भारत ही नहीं चीन और दुनिया के कई सेंट्रल बैंक तेजी से सोना खरीदने लगे हैं। जिसकी वजह से सोने का रेट भाग रहा है।
67
6. ETF इनफ्लो बढ़ रहा है
गोल्ड बेस्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ईटीएफ में निवेश काफी ज्यादा बढ़ गया है। इससे पता चल रहा है कि निवेशक लॉन्ग टर्म के लिए सोने पर भरोसा कर रहे हैं। इस वजह से भी कीमतों में इजाफा हो रहा है।
77
7. सोने के गहनों की डिमांड बढ़ रही है
भारत में शादियों का सीजन आ रहा है। जिससे सोने के गहनों की डिमांड बढ़ने लगी है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई जैसी मेट्रो सिटीज में ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी बनी है, जिसकी वजह से सोना महंगा हो रहा है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News