Gold Price Today: सोने में लौटी तेजी, जानें 13 जुलाई को 10 शहरों में क्या रहा Gold Rate

Published : Jul 13, 2023, 07:14 PM IST
Gold price today 13 july 2023

सार

हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को सोने के रेट में अचानक उछाल देखा गया। भारतीय सराफा बाजार में 13 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 59,329 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहीं सोने की कीमत।

Gold Rate Today 13 July 2023: हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को सोने के रेट में अचानक उछाल देखा गया। भारतीय सराफा बाजार में 13 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 59,329 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, बुधवार की शाम को सोना 58,786 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहीं सोने की कीमत।

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,490 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,670 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,220 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 58,800 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल 24 कैरेट सोने का दाम - 59,530 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,850 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,640 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,800 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 60,980 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 58,720 रुपए प्रति 10 ग्राम

59 हजार के पार पहुंचा सोना

सोने के भाव में पिछले कुछ समय से लगातार गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन 13 जुलाई को इसमें अचानक तेजी आई। यही वजह है कि सोना 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। हालांकि, सोने के भाव में ये तेजी आगे भी जारी रहती है या नहीं, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

क्या 64 हजार के स्तर को पार कर पाएगा सोना?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2023 के आखिर तक सोने के भाव में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है। दिसंबर, 2023 तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है। दरअसल, नवंबर-दिसंबर के बीच भारत में शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो जाएगा। साथ ही त्योहारी मांग निकलने से सोने की डिमांड एक बार फिर बढ़ सकती है।

सोन की सभी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले की
बता दें कि ibja की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को सोने के रेट जारी नहीं किए जाते हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी देता है। सभी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले की हैं।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?