Gold: 2025 में अब तक कितना महंगा हुआ सोना, क्या अभी खरीदने का सही मौका?

Published : Jun 22, 2025, 12:24 PM ISTUpdated : Jun 22, 2025, 12:27 PM IST

Gold Price Today: पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में भारी उछाल दिखा है। IBJA के मुताबिक, शुक्रवार 20 जून तक 24 कैरेट सोने का भाव 98691 रुपए था। इससे पहले सोना 99261 रुपए प्रति 10 ग्राम था। जानते हैं 2025 में अब तक कितना महंगा हुआ गोल्ड?

PREV
17
कैरेट के हिसाब से गोल्ड का रेट

कैरेट के हिसाब से देखें तो 18 कैरेट सोने का दाम 74018 रुपए, 20 कैरेट 90401 रुपए और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 98691 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।

27
2025 में अब तक कितना महंगा हुआ Gold

बता दें कि 2025 में अब तक यानी पिछले 6 महीने सोना 22529 रुपए महंगा हो चुका है। 1 जनवरी को सोने का भाव 76162 रुपए था, जो अब बढ़कर 98691 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है।

37
2024 में कितनी बढ़ी थी सोने की कीमत

2024 की बात करें तो 1 जनवरी को सोने का दाम 63352 रुपए था। वहीं, 31 दिसंबर तक सोना 76162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। यानी पिछले साल सोने की कीमत में 12810 रुपए की तेजी आई।

47
2025 के आखिर तक क्या होगा सोने का भाव

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 2025 के आखिर तक सोने की कीमत 1.10 लाख तक पहुंच सकती है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह जियो-पॉलिटिकल टेंशन है, जिसके चलते लोग सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।

57
क्यों महंगा हो रहा सोना?

सोने में तेजी की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल टेंशन है। रूस-यूक्रेन जंग के साथ ही अब मिडिल-ईस्ट में ईरान-इजराइल में तनाव बढ़ता जा रहा है। इसके चलते लोग गोल्ड को सबसे सुरक्षित निवेश मान रहे हैं।

67
अगले कुछ दिनों में और महंगा हो सकता है Gold

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच इसमें अमेरिका की एंट्री ने ग्लोबल टेंशन और बढ़ा दी है। अगर युद्ध और भड़का तो सोने की कीमतों में और ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में जो लोग सोने में निवेश कर चुके हैं, उन्हें इंतजार करना चाहिए।

77
क्या अभी सोने में निवेश का सही मौका?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप अभी सोने में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो फिलहाल वेट एंड वॉच करना चाहिए। ईरान-इजराइल में सीजफायर के बाद सोने की कीमतों में कुछ गिरावट आ सकती है। ऐसे में उस लेवल पर निवेश करना फायदेमंद रहेगा।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Photos on

Recommended Stories